Wednesday, September 10metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

वसई विरार शहर मनपा के चिकित्सा विभाग ने गर्भपात कराने के आरोप में अस्पताल पर जड़ा ताला

नालासोपारा: वसई विरार शहर मनपा के चिकित्सा विभाग ने नालासोपारा पूर्व में तुलिंज रोड पर स्थित अथर्व अस्पताल पर ताला जड़ दिया है। आरोप है कि इस अस्पताल में अवैध तरीके से महिलाओं का गर्भपात कराया जाता था। मनपा के चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर तुलिंज पुलिस ने अनेक धाराओं के तहत अस्पताल के तीन डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो फरार बताए हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार, नालासोपारा में अथर्व हॉस्पिटल 2014 से मनपा की अनुमति के बिना चल रहा था। इसे चिकित्सा विभाग ने एनओसी और अन्य दस्तावेज नहीं दिए थे। 2015 में मनपा चिकित्सा विभाग की मुख्य तीन डॉक्टरों पर मामला दर्ज
मनपा चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर हमने तीन डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों फरार हैं। हमारी टीम उनकी तलाश कर रही है। – जय कुमार सूर्यवंशी, पुलिस निरीक्षक, तुलिंज
अधिकारी अनुपमा राणे ने इसे बंद करने का नोटिस जारी किया था। तब इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन थोड़े ही दिनों के बाद यह फिर शुरू हो गया। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद शुक्रवार को वसई विरार शहर मनपा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश चौहान की टीम ने जांच की। उन्हें महिलाओं को गर्भपात के लिए दी जाने वाली दवाएं और कई महिलाओं के गर्भपात सम्बंधित कागजात भी मिले। मनपा अधिकारियों की टीम ने ताला लगाकर अस्पताल को सील कर दिया।

Spread the love