Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पंचांग 12 जनवरी 2018

राष्ट्रीय मिति पौष 22 शक संवत् 1939 माघ कृष्णा एकादशी शुक्रवार विक्रम संवत् 2074। सौर पौष मास प्रविष्टे 29 रवि उल आखिर 24 हिजरी 1439 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 जनवरी सन् 2018 ई॰।

उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक एकादशी तिथि रात्रि 9 बजकर 23 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, विशाखा नक्षत्र प्रातः 7 बजकर 27 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ।

गण्ड योग अगले दिन प्रातः 6 बजकर 13 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ, बव करण प्रातः 8 बजकर 14 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज ही षट्तिला एकादशी व्रत, अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार श्री विवेकानन्द जयन्ती।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *