Sunday, May 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

शौचालयों के निर्माण में महाराष्ट्र अव्वल

नई दिल्ली, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) योजना के तहत घरों में शौचालयों (टॉयलेट) के निर्माण में महाराष्ट्र अव्वल रहा है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: गुजरात और मध्य प्रदेश हैं। तीनों ही राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर तक करीब 42.72 लाख घरों में शौचालयों का निर्माण किया गया, जबकि लक्ष्य 66.42 शौचालयों के निर्माण का था। मालूम हो कि स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत 2 अक्टूबर, 2014 को हुई थी ताकि 2 अक्टूबर, 2019 तक खुले में शौच, कूड़े का हाथों के जरिये निस्तारण खत्म करके शहरी कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

पिछले साल नवंबर तक महाराष्ट्र ने 6.33 लाख घरों में शौचालयों का निर्माण, गुजरात ने 5.6 लाख और मध्य प्रदेश ने 4.93 लाख घरों में शौचालयों का निर्माण किया था। वहीं, तमिलनाडु ने 4.29 लाख, छत्तीसगढ़ ने 2.97 लाख, पश्चिम बंगाल ने 2.8 लाख, राजस्थान ने 2.64 लाख, झारखंड ने 2.29 लाख, उत्तर प्रदेश ने 2.28 लाख, आंध्र प्रदेश ने 2.03 लाख, त्रिपुरा ने 184, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने 384, दिल्ली ने 361, गोवा ने 471, दमन और दीव ने 671 और मेघालय ने 817 घरों में शौचालयों का निर्माण किया था।सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में भी महाराष्ट्र अव्वल रहा है। राज्य में पिछले साल नवंबर तक करीब एक लाख सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया। जबकि मध्य प्रदेश में 22,350, उत्तर प्रदेश में 17,205, छत्तीसगढ़ में 17,083 और दिल्ली में 17,008 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *