Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

गैंगस्टर छोटा राजन ने कहा पुलिस, नेता और दाऊद ने बनाए मेरे खिलाफ मामले

मुंबई, प्रेट्र। प्रत्यर्पित कर लाए गए गैंगस्टर छोटा राजन ने अदालत से कहा कि भगोड़ा अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, पुलिस और नेताओं ने सांठगांठ कर उनके खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं। पत्रकार ज्योतिर्मय डे हत्या मामले की सुनवाई कर रही विशेष मकोका अदालत ने सोमवार को धारा 313 के तहत राजन का बयान दर्ज किया। इस धारा के तहत आरोपी व्यक्तिगत रूप से परिस्थितियों को सामने रख सकता है।वरिष्ठ अपराध संवाददाता की 2011 में हुई हत्या मामले में आरोपी राजन को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया है।

वीडियो लिंक से पेश हुए राजन ने अदालत से कहा कि जिन दिनों वह दाऊद इब्राहिम गैंग में शामिल थे तब उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था। बाद में पुलिस, नेता और दाऊद ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने में सांठगांठ की। उन्होंने डे की हत्या करने से इन्कार किया। राजन ने मराठी में कहा, ‘यह झूठ कहा जा रहा है कि मैंने डे की हत्या की थी।’ विशेष न्यायाधीश एसएस अदकर ने राजन से पूछा कि आखिर गवाह उनके खिलाफ क्यों पेश हो रहे हैं। इसके जवाब में राजन ने कहा कि वे पुलिस की शह पर ऐसा कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *