Thursday, May 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

कत्ल के जुर्म में 17 साल से था फरार, यूपी से हुआ गिरफ्तार

मुंबई
कत्ल के मामले में 17 वर्षों से फरार चल रहा आरोपी बुधवार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के उपाधीक्षक पीके मिश्रा ने दी। वेद प्रकाश सिंह पर ठाणे के वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में 1994 में कत्ल का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। बता दें कि वर्ष 2001 में आरोपी वेद प्रकाश को 1 महीने के लिए पैरोल पर छोड़ा गया लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

वापस जेल न लौटने पर पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश सिंह की तलाश शुरू कर दी। ठाणे क्राइम ब्रांच के सीनियर इन्स्पेक्टर नितिन ठाकरे को वेद प्रकाश सिंह के यूपी के सुलतानपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने यूपी एसटीएफ की मदद से सुलतानपुर में कचहरी के पास फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *