Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पति की मानसिक पीड़ा का कारण बनते हैं अवैध संबंध के झूठे आरोप

नई दिल्ली
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि पति पर लगे अवैध संबंध के झूठे आरोप उनके मानसिक दर्द और पीड़ा का कारण बनते हैं। इससे यह आशंका भी बढ़ी है कि ऐसी पत्नी के साथ रहना और भी खतरनाक होगा जो अपने पति को आत्महत्या की धमकी भी देती हो। अलग रह रहे एक दंपति को तलाक की अनुमति देने वाले फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी की क्योंकि महिला अपने पति के साथ क्रूरता से पेश आती थी। अदालत ने कहा, ‘हमने पाया कि इस तरह के अवैध संबंधों के झूठे आरोप पति के लिए मानसिक पीड़ा, यंत्रणा एवं तकलीफ का कारण बनते हैं।’

जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस दीपा शर्मा की खंडपीठ ने कहा, ‘ऐसे आरोप गंभीर होते हैं और अंतत: इनसे रिश्तों में दरार आती है। इससे व्यक्ति को गहरा आघात पहुंचता है, साथ ही यह आशंका भी प्रबल होती है कि ऐसी पत्नी के साथ रहना खतरनाक होगा, खासकर तब जब वह आत्महत्या करने की धमकी देती हो।’ महिला ने दावा किया था कि उसके पति का उसकी बहन के साथ अवैध संबंध है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *