Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 06 मार्च 2018

मेष – आकस्मिक धनलाभ होगा। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। दुर्घटना से संभलकर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ – संतान सुख प्राप्त होगा। धैर्य बनाए रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा।

मिथुन – स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों से लाभ होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है।

कर्क – शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा। संगीत के प्रति रुझान बढेगा।अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। नौकरी में अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह – क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। ईष्टदेवता का याद करें इससे समस्याओं का निवारण हो सकता है।नकारात्मक विचारों से दूर रहें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा।

कन्या – मानसिक शांति रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है। साख ही आकस्मिक धनलाभ भी आप की चिंता को कम कर देगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।

तुला – गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। किसी महिला मित्र से धन प्राप्‍ति हो सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते है।

वृश्चिक – प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। आज आपके नए कदम से जीवन बेहतर हो सकता है। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु – किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्नेहीजनों के साथ घनिष्ठता में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद करने से बचें।

मकर – धन और कीर्ति की हानि होने की संभावना है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट होगी जो की आनंददायी रहेगी। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ– कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं।आय के स्रोत विकसित होंगे। वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। खान-पान में भी संयम बरतें। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी।

मीन– परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय के स्रोत विकसित होंगे। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *