Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 19 मार्च 2018

मेष राशि – रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में सबका सहयोग मिलेगा। शारीरिक और मानसिकरुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। आज आपको कारोबार में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि – सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा।

मिथुन राशि – विदेश से खुशखबरी मिल सकती है। शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है। संतानों के सम्बंध में समस्याएं खड़ी होंगी। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि – आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी। पुरानी चीजें मिलने से खुशी होगी। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। सफलता मिलेगी।

सिंह राशि – कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। खर्चों बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखें। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि – माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आज का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। मीठा खाने के प्रति रुझान बढ़ेगा, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि – आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। खुद पर संयम बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि – जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धन खर्च हो सकता है। संतानों के साथ मतभेद या उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। गुस्से पर काबू रखें। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

धनु राशि – स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। जलाशयों से बचकर रहना हितकर होगा। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा।

मकर राशि – विचारों में नकारात्कता रहेगी। मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। मन अशांत रहेगा। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा। धन हानि के योग हैं।

कुंभ राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। नकारात्मक विचार को दूर रहें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन राशि – दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें। प्रवास होगा। आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। नए कार्यों में सफलता मिलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *