Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

5 साल की बच्‍ची क‍िडनैप, शव गुजरात शौचालय में म‍िला

नालासोपारा
मुंबई के नालासोपारा में पांच साल की बच्ची अंजलि संतोष सरोज का अपहरण करके उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। अंजलि का शव गुजरात के नवसारी रेलवे स्टेशन के शौचालय में मिला। उसकी हत्या गला घोंटकर की गई। अपहरण के बाद गठित की गई पुलिस की पांच टीमें अंजलि को खोजने में नाकाम रही थीं। तुलिंज पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में अंजलि को एक महिला विजयनगर से नागिनदास पाडा तक पैदल ले जाते दिखाई दे रही है। पुलिस उसका स्केच बनवाकर उसकी तलाश में जुट गई है। अंजलि की हत्या की खबर मिलते ही उसके घर में मातम छा गया। आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सोमवार की शाम 6 बजे अंजलि के परिजन के साथ सैकड़ों लोग शव को ऐंबुलेंस में पुलिस स्टेशन ले गए। उन्होंने थाने का घेराव कर रास्ता जाम किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रात को वे शव को घर ले गए। फिर विरार रोड पर रास्ता रोको आंदोलन किया। खबर लिखे जाने हंगामा जारी था।
घर के बाहर खेल रही थी

घर के बाहर खेल र ही थी अंजल‍ि
विजय नगर के साई अपर्णा अपार्टमेंट में अंजलि अपने पिता और दादा-दादी के साथ रहती थी। अंजलि की मां उतर प्रदेश में अपने गांव में छोटे बेटे के साथ रहती हैं, उसके पिता सब्जी बेचते हैं। शनिवार की रात 8 बजे दादा-दादी घर पर थे और अंजलि पड़ोस के बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी। तभी एक अज्ञात महिला वहां आई और बच्चों को चॉकलेट देकर अंजलि को अपने साथ ले गई। काफी देर तक अंजलि घर नहीं आई, तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

महिला यात्री ने शौचालय में देखा शव
रविवार की शाम 5 बजे एक महिला यात्री नवसारी रेलवे स्टेशन के प्लैटफार्म नंबर एक पर बने शौचालय में गई। उसने जैसे ही दरवाजा खोला, तो वहां एक ब च्ची का शव देखा। उसके बताने पर रेलवे पुलिस ने जांच-पड़ताल की। तब पता चला कि वह शव नालासोपारा से अपहृत अंजलि का है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *