Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

ऐंबुलेंस के अंदर नाबालिग से बलात्कार

उल्हासनगर
मुंबई स्थित उल्हासनगर में एक रिक्शा चालक द्वारा ऐंबुलेंस में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन में लड़की परिजन ने 25 मार्च को मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने 2 अप्रैल को आरोपी राहुल जाधव को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनेरेगांव उल्हासनगर 4 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय बच्ची से बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। शिकायत की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी ने आखिरकार उस अज्ञात बलात्कारी की तलाश में कामयाबी पाई और आरोपी रिक्शा चालक राहुल जाधव को गिरफ्तार किया है। जाधव उस लड़की और उसके परिवार को अपने रिक्शे से कई बार ले जा चुका था, जिस वजह से उसकी पहचान हो गई थी।

एक दिन परिवार के लोग घर से बाहर थे, तब इस लड़की की तबीयत खराब हो गई थी। उसी दिन रिक्शा चालक जाधव उसे इलाज के एक ऐंबुलेंस से अस्पताल ले जा रहा था। आरोप है कि तभी पानी में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसने लड़की को बेहोश कर दिया और ऐंबुलेंस में ही उससे बलात्कार किया। घरवालों को इसका पता तब चला, जब लड़की के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *