Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 06 अप्रैल 2018

मेष – आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। लोकहित का कार्य कर पाएंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। अधिक लोगों से संपर्क से लाभ मिलेगा। कारोबारी व्यापार का विस्तार कर सकेंगे, जिससे लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा।

वृषभ – पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा। आज सोच-समझकर फैसला लें। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। आज आपका जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धन हानि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।

मिथुन – भूमि संबंधी कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। आज के दिन यात्रा पर जाने से बचें। नींद पूरी ना होने से शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। आज आप जरूरी फैसला लेने से द्विधा का अनुभव करेंगे। आज आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे।

कर्क – नए कार्य की शुरूआत कर सकेंगे। आपको लाभ मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। आज किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे।

सिंह – संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या – कारोबार के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ हो सकता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने के योग हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सगे- सम्बंधियों से मुलाकात होगी और सुख- आनंद की प्राप्ति होगी।
तुला – स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपको वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आध्यात्म की ओर ध्यान बढ़ेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक– नौकरी मिलने के योग हैं। महिला मित्रों से लाभ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। आज गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी।

धनु – आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्य के व्यस्त रहेंगे। प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

मकर – आय में व्‍यवधान एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। पानी से भय रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने से बचें।

कुंभ – किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। यात्रा पर जाने के योग हैं। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। इच्‍छा विरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज ना करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

मीन – कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मन व्यग्र रहेगा। आर्थिक विषयों में संभलकर निर्णय लें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक विचारों का अनुभव कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग बन सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *