
गरीबों के मसीहा बने मोदी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस
मुबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि पीएम मोदी के रूप में भारत को एक वैश्विक नेता मिला है। वे गरीबों के कल्याण के मसीहा बने हैं। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में संपूर्ण महाराष्ट्र की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बड़े आनंद की बात है कि आज पीएम मोदी का जन्मदिन है। मोदी के रूप में भारत को वैश्विक नेतृत्व मिला है। उनके नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में भारत को नई पहचान मिली है। वे गरीबों के कल्याण के मसीहा बनकर उभरे हैं। मेरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छुएगा। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी अपना जन्मदिन नहीं मनाते, लेकिन भाजपा की तरफ से हम सेवा सप्ताह मना रहे हैं। इस सेवा सप्ताह के दौरान हम हर गरीब तक पहुंचे, यही हमारा प्रयास रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश भर