
मुंबई को मिल सकती है पहली महिला पुलिस कमिश्नर
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। संजय बर्वे को अगर सेवा विस्तार नहीं मिलाता है तो राज्य खुफिया आयुक्त रश्मि शुक्ला और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक परमबीर सिंह मुंबई कमिश्नर बनने की कतार में हैं। अगर रश्मि शुक्ला को मुंबई पुलिस आयुक्त नियुक्त किया जाता है, तो वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी। खुफिया आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले, वह पुणे पुलिस आयुक्त थीं। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि संजय बर्वे के सेवा विस्तार के बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फैसला करना है। 2008 में तत्कालीन डीजीपी पी एस पसरीचा और मुंबई के पुलिस आयुक्त डी. एन जाधव को तीन महीने का विस्तार दिया गया था। इसे बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक मनमाना निर्णय माना था। इसके अलावा, तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार और न्यायमूर्ति पी. पी.