
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना ने महाराष्ट्र की झांकी की इजाजत नहीं देने पर केंद्र पर साधा निशाना
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना ने गुरुवार को मोदी सरकार पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए महाराष्ट्र की झांकी की अनुमति नहीं देने के लिए निशाना साधा जहां एनसीपी ने इसे राज्य की जनता का अपमान बताया। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को दावा किया कि केंद्र ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए गैर-बीजेपी शासित महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की झांकियों को अनुमति नहीं दी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर पूर्वाग्रह से ग्रस्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनकी झांकियों को अनुमति नहीं देना लोगों का ‘अपमान’ जैसा है। सुले ने ट्वीट किया, 'केंद्र ने गणतंत्र दिवस पर परेड के लिए महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की झांकियों को अनुमति नहीं दी है। यह देश का पर्व है और केंद्र से सभी राज्यों को प्रतिनिधित्व देने की उम्मीद है लेकिन सरकार पक्ष