
मुंबई : कांग्रेस-एनसीपी में विधानसभा अध्यक्ष-डेप्युटी सीएम को लेकर तेज हुई राजनीति
मुंबई : ठाकरे सरकार में उप मुख्यमंत्री पद को लेकर एनसीपी और कांग्रेस में ठनी हुई है। एनसीपी की अंदरूनी राजनीति के चलते यह उप मुख्यमंत्री का पद कांग्रेस की झोली में जा सकता है और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट राज्य के नए उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि एनसीपी कांग्रेस को उप मुख्यमंत्री का पद देकर बदले में विधानसभा अध्यक्ष का पद ले सकती है। इस बात के संकेत तब मिले जब गुरुवार को महाविकास आघाडी ने राज्यपाल से आग्रह करके एनसीपी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटील को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करवा दिया। सरकार गठन से पहले बीजेपी ने इस पद पर अपने विधायक कालीदास कोलंबकर को नियुक्त कराया था। दूसरा संकेत तब मिला जब महाराष्ट्र विधानसभा में 30 नवंबर के कामकाज की सूची एनबीटी को मिली। इसमें महाराष्ट्र विधानसभा नियम 23 के तहत विश्वासमत प्रस्ताव को जो नोटिस दिया है, उसमें शिवसेना के सुनील प