उत्तर भारतीयों से संवाद करेंगे राज ठाकरे, महापंचायत के मंच से बोलेंगे
मुंबई, उत्तर भारतीयों की पिटाई कर सुर्खियां बटोरने वाले राज ठाकरे अब उन्हीं से संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। उत्तर भारतीय महापंचायत के 2 दिसंबर को कांदिवली में आयोजित कार्यक्रम में राज उत्तर भारतीयों से सीधे संपर्क करेंगे। मनसे नेता व पूर्व नगरसेवक संदीप देशपांडे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष राज ने उत्तर भारतीय महापंचायत के निमंत्रण को स्वीकार किया है। राज की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण संस्था (मनसे) उत्तर भारतीयों की घोर विरोधी मानी जाती है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई बार उत्तर भारतीय टैक्सी, ऑटो चालकों और फेरीवालों की पिटाई की है। रेलवे स्टेशनों पर उत्तर भारतीय यात्रियों को कई बार पीटा है। मुंबई में रेलवे बोर्ड की परीक्षा देने आए विद्यार्थियों पीटकर उन्हें परीक्षा तक नहीं देने दी।
अब राज उन्हीं उत्तर भारतीयों से संपर्क करना चाहते हैं। इस पर मनसे नेता देशपांड









