डांस बार गर्ल की तस्करी में बड़ा खुलासा, दुबई में 50 दिरहम में बिकता है सेक्स कार्ड
मुंबई, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विदेश में सेक्स रैकिट चलाने के आरोप में सोमवार को मोहम्मद कमाल शेख, टिकू दिनेश राज और फरीद उल हक नामक तीन आरोपियों को अरेस्ट किया था। पुलिस पूछताछ में उनसे कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में डांस बार बंद हैं लेकिन आर्केस्ट्रा के बहाने अभी भी होटेल मालिक अपने यहां लड़कियों को बुलाते रहते हैं।
ये लड़कियां प्राय: राजस्थान के अलवर, भरतपुर और यूपी के आगरा शहर की होती हैं। मुंबई के होटलों में नौकरी के बहाने कई लड़कियों के फोटो खींच लिए गए थे। बाद में इन्हें सोमवार को गिरफ्तार आरोपियों को फॉरवर्ड कर दिया गया था। इन आरोपियों ने फिर इन फोटो को दुबई और खाड़ी के तमाम शहरों के होटल मालिकों को भेज दिया था। वहां से जिन लड़कियों के बारे में हां की गई, उनसे फिर मुंबई में बातचीत की गई।
इन लड़कियों के द्वारा विदेश में जान









