Tuesday, January 27metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

दिन में 8 घंटे के बजाय 12 घंटे खुले रहेंगे मुंबई के उद्यान

दिन में 8 घंटे के बजाय 12 घंटे खुले रहेंगे मुंबई के उद्यान

मुंबई: मुंबईकरों का दिल गार्डन-गार्डन हो गया है। अब मुंबई में सभी गार्डंस 8 घंटे के बजाय 12 घंटे खुले रहेंगे। बीएमसी कमिश्नर अजय मेहता की मंजूरी के साथ ही सोमवार से यह फैसला लागू हो जाएगा। विधायक सरदार तारा सिंह सहित कई नागरिक संगठन काफी समय से यह मांग कर रहे थे। मुंबई में करीब 750 गार्डंस में समय के नए बोर्ड लगाए जाएंगे। गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले यह प्रस्ताव कमिश्नर के पास भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिली है। आदित्य का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में: युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे नाइट लाइफ की पहल को आगे बढ़ाने के लिए गार्डंस को 11 बजे तक खुले रखने की मांग कर रहे थे। दरअसल, कॉर्पोरेट ऑफिसों से लेट छूटने वाले बहुत से कर्मचारियों की भी यह मांग थी। सुरक्षा कारणों से यह प्रस्ता‌व मान्य नहीं किया गया है। अधिक समय तक खुले रखे जाने का फैसला स्वागतयोग्य है। यह देर से लिया गया, लेकिन सही फैसला है। इ
राफेल पर ओलांद का सनसनीखेज खुलासा ‘भारत सरकार ने दिया था रिलायंस का नाम’

राफेल पर ओलांद का सनसनीखेज खुलासा ‘भारत सरकार ने दिया था रिलायंस का नाम’

नई दिल्ली : फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के खुलासे से शुक्रवार को राफेल मामले में नया मोड़ आ गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ओलांद ने ‘मीडियापार्ट’ नाम की फ्रेंच मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘राफेल सौदे के दौरान भारत सरकार ने ऑफसेट करार के लिए सिर्फ एक कंपनी का नाम सुझाया था और वह थी रिलायंस डिफेंस। हमारी सरकार के पास कोई विकल्प नहीं था और भारत सरकार ही थी, जिसने दसॉ के साथ बातचीत के लिए इस ग्रुप का नाम सुझाया।’ रिलायंस डिफेंस अनिल अंबानी की कंपनी है और कांग्रेस शुरू से ही मोदी सरकार पर इस सौदे में अंबानी समूह को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाती रही है। ओलांद का बयान सामने आने के बाद रक्षा मंत्रालय ने सफाई दी कि भारत सरकार ओलांद के बयान की सचाई का पता लगा रही है। सरकार फिर दोहराती है कि कमर्शल फैसला लेने में न तो भारत सरकार, न ही फ्रांस की सरकार का कोई रोल रहा है। 'आप' पार
यस बैंक पर रिजर्व बैंक की कार्रवाई

यस बैंक पर रिजर्व बैंक की कार्रवाई

मुंबई : शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स ने एक वक्त अचानक 1500 से ज्यादा अंकों का गोता लगा दिया। एक और ब्लैक फ्राइडे की आशंका ने निवेशकों की धड़कनें थाम दीं। राहत की बात यह रही कि बाजार जितनी तेजी से गिरा, उतनी ही तेजी से संभला भी। सेंसेक्स 279.62 अंक (0.75 प्रतिशत) और निफ्टी 91.25 अंक (0.81 प्रतिशत) टूटे। सेंसेक्स 37 हजार अंकों से नीचे बंद हुआ। गिरावट का मुख्य कारण यस बैंक के सीईओ राणा कपूर के खिलाफ रिजर्व बैंक की सख्ती मानी जा रही है। आरबीआई ने राणा को 31 जनवरी, 2019 तक पद पर बने रहने की इजाजत दी है, लेकिन यस बैंक को 4 महीने के भीतर उनका उत्तराधिकारी चुनने का आदेश दिया है। यस बैंक को झटका यस बैंक के सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल समय से पहले खत्म करने के आरबीआई के फैसले का बैंक के शेयरों पर काफी असर पड़ा है। लिस्टिंग के बाद से यस बैंक के शेयरों में यह सबसे
भारत के 7 शहरों में कराए थे बम धमाके IM सरगना खुर्शीद की नेपाल में हत्या

भारत के 7 शहरों में कराए थे बम धमाके IM सरगना खुर्शीद की नेपाल में हत्या

मुंबई: इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के सरगना खुर्शीद अंसारी उर्फ खुर्शीद आलम की नेपाल में हत्या कर दी गई है। वह भारत के सात शहरों में कराए गए बम धमाकों में शामिल रहा था। एक शीर्ष अधिकारी ने कि खुर्शीद भारत से भागे आतंकियों को नेपाल में शरण भी देता था। वह नेपाल में एक इंग्लिश बोर्डिग स्कूल का प्रिसिंपल था। वह आतंकियों को नेपाली नागरिकता दिलाकर इसी स्कूल में टीचर भी बनवा देता था। आठ महीने पहले जब इंडियन मुजाहिदीन का असिस्टेंट चीफ अब्दुल सुहान कुरैशी उर्फ तौकीर और आरिज खान उर्फ जुनैद पकड़े गए थे, तब उन्होंने खुर्शीद आलम का नाम लिया था। गुरुवार रात को नेपाल के सुनसारी शहर के हरिनगर इलाके में भुतहा बाजार में दो बाइक सवारों ने खुर्शीद के पास आकर उसे गोली मार दी। वारदात के बाद वे फरार हो गए। खुर्शीद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। खुर्शीद गोरखपुर, फैजाबाद, जयपुर, वाराणसी, अहमदाबाद, लखनऊ और दिल्ली क
शादी का झांसा देकर मुंबई की एक्ट्रेस संग अलवर में रेप, दर्ज हुआ केस

शादी का झांसा देकर मुंबई की एक्ट्रेस संग अलवर में रेप, दर्ज हुआ केस

मुंबई. राजस्थान के अलवर के नीमराणा में मुंबई की एक एक्ट्रेस ने एक 25 वर्षीय युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का केस दर्ज करवाया है। अभिनेत्री ने मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में युवक के खिलाफ जीरो एफआईआर में रेप का केस दर्ज कराया, जिसके बाद इसे अलवर पुलिस को सौंप दिया गया है। अपनी शिकायत में अभिनेत्री ने बताया कि उसकी युवक से मुलाकात साल 2014 में मुंबई मे हुई थी, जब वो कॉलेज में साथ पढ़ रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिये दोनों की दोबारा बातचीत शुरू हुई। बात करते-करते दोनों की दोस्ती गहरी हो गई जिसके बाद उन्होंने मिलने का फैसला लिया। युवक से मिलने के लिए अभिनेत्री अगस्त में मुंबई से दिल्ली आई। दिल्ली आने पर युवक ने अभिनेत्री की मुलाकात अपने परिवार से कराई। इसके बाद दोनों ने राजस्थान के नीमराना जाने का तय किया। अभिनेत्री का आरोप है कि युवक ने 4 सितंबर को अलवर के नीमराना में उसका रेप क
महाराष्ट्र के हिंगोली में ट्रक और एसयूवी में टक्कर, 6 यात्रियों की मौत

महाराष्ट्र के हिंगोली में ट्रक और एसयूवी में टक्कर, 6 यात्रियों की मौत

मुंबई. महाराष्ट्र के हिंगोली में शुक्रवार तड़के एक ट्रक और टाटा सूमो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हिंगोली के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे हुई दुर्घटना: पुलिस के मुताबिक, दोनों गाड़ियां एक ही दिशा में जा रही थी इसी दौरान टाटा सूमो (MH 37 V 2444) की साइड से ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना के शिकार हुए सभी 6 लोग वाशिम जिले के रहने वाले शिवसेना कार्यकर्ता थे। ये एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।
‘यौन हिंसा मामलों की मीडिया रिपोर्टिंग पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं

‘यौन हिंसा मामलों की मीडिया रिपोर्टिंग पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं

नई दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन शोषण कांड में मीडिया रिपोर्टिंग पर लगाई गई रोक हटाते हुए गुरुवार को कहा कि बलात्कार और यौन हिंसा के मामलों की मीडिया रिपोर्टिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। साथ ही न्यायालय ने यह भी कहा कि इस तरह के मामलों को सनसनीखेज नहीं बनाया जाना चाहिए। न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन शोषण कांड की जांच की मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने के पटना उच्च न्यायालय के 23 अगस्त के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर यह आदेश दिया। इस कांड में आश्रय गृह की अनेक लड़कियों का लंबे समय तक कथित रूप से बलात्कार और यौन शोषण हुआ था। हालांकि, शीर्ष अदालत ने प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया से कहा कि वे यौन शोषण और यौन हिंसा की घटनाओं को सनसनीखेज नहीं बनाएं। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि इस तरह के मामलों को सनसनीखेज

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

वसई : वसई-पश्चिम के पांचूबंदर गांव में आपसी रंजिश के चलते जवाहिर साहनी बर्मा (34) नामक युवक पर दो आरोपियों जनार्दन साहनी व संजीव साहनी ने पत्थरों और बीयर की बोतल से हमला कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, गंभीर जख्मी होने से उसे मुंबई रेफर किया गया, जहां ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। वसई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नकली किन्नर ने की छेड़छाड़

नकली किन्नर ने की छेड़छाड़

मुंबई : चारकोप पुलिस ने एक नकली किन्नर के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसने एक नाबालिग के साथ बदसलूकी की। इसके अलावा समता नगर पुलिस ने भी एक आरटीआई ऐक्टिविस्ट के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
तीन तलाक अध्यादेश के खिलाफ अदालत जाएगा मुस्लिम लॉ बोर्ड

तीन तलाक अध्यादेश के खिलाफ अदालत जाएगा मुस्लिम लॉ बोर्ड

मुंबई : अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन तलाक अध्यादेश को असंवैधानिक बताया और कहा कि वह उसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएगा। उलेमा कौंसिल के सचिव मौलाना मेहमूद दरियाबादी ने कहा कि, 'सरकार का मुस्लिम महिलाओं के साथ हमदर्दी जताना सिर्फ दिखावा है। तीन तलाक मामले में कहीं विरोध, कहीं स्वागत: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाने वाले अध्यादेश को पास कर दिया। केंद्र सरकार के इस फैसले का मुस्लिम तबकों में कहीं स्वागत किया गया, तो कहीं विरोध किया गया। मुंबई में इस विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। इस्लामिक संस्था जामिया कादरिया अशरफिया ने बुधवार को इस अध्यादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। रजा अकादमी के अल्हाज मुहम्मद सईद नूरी और सुन्नी जमीतुल उलेमा के मौलाना फरीदुज्जमा भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे। इन्होंने कहा कि यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है। वह