मुंबई में बंद के दौरान तोड़ी गई गाड़ियां, अशोक चव्हाण, संजय निरुपम हिरासत में लिए गए
मुंबई. पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया है। कांग्रेस को भारत बंद के लिए 21 पार्टियों का साथ मिला है जिसमे राज ठाकरे की मनसे भी शामिल है। हमेशा बीजेपी को निशाने पर रखने वाली सहयोगी शिवसेना हालांकि इस बंद में शामिल नहीं है लेकिन पार्टी प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा है कि शिवसेना जनता के साथ है। बंद का बड़ा असर मुंबई, ठाणे और पुणे में भी देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के मुताबिक, यह बंद सुबह 9 बजे से दिन में तीन बजे तक होगा।
महाराष्ट्र में बंद का असर: मुंबई के चेम्बूर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम समेत एक हजार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अंधेरी रेलवे स्टेशन पर ट्र









