बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार
वसई : पालघर क्राइम ब्रांच की वसई यूनिट ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो पिछले आठ वर्षों में नौकरी दिलाने के नाम पर बांग्लादेश से सैकड़ों लड़कियों को भारत लाकर देह व्यापार के दलदल में झोंक चुका है। उम्र के हिसाब से लड़कियों का सौदा करने वाले इस शख्स पर पालघर, मुंबई व पुणे में कई मामले दर्ज हैं। इससे पूर्व पुलिस उसके 7 साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पालघर क्राइम ब्रांच के वसई यूनिट के पुलिस निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सैदुल मुस्लिम शेख (38) पिछले आठ सालों से फरार चल रहा था। उस पर पालघर में तीन व मुंबई-पुणे में दो-दो मामले पीटा ऐक्ट के तहत दर्ज हैं। वनकोटी ने बताया कि शेख बांग्लादेश का रहने वाला है। वह बांग्लादेश से गरीब नाबालिग लड़कियों व महिलाओं को मुंबई में नौकरी दिलाने के बहाने लाता था और उन्हें दलाल के म









