बीवी ने बेटी से नहीं मिलने दिया, डांसर ने की खुदकुशी
मुंबई
मुंबई में बुधवार को दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पहली घटना भांडुप इलाके की है, जहां 32 साल के एक शख्स ने पत्नी द्वारा अपनी बेटी से मिलने से रोकने पर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले पत्नी अपने पति से अलग रह रही थी। वहीं ओशिवारा के एक अपार्टमेंट में काम करने वाले 30 साल के हाउसकीपिंग स्टाफ ने सूइसाइड कर लिया। उसकी अभी हाल ही में शादी हुई थी। \
बीवी ने तीन महीने से छोड़ रखा था घर
भांडुप के मामले में पुलिस को शक है कि पेशे से डांसर और रैपर अभिजीत शिंदे पत्नी के घर छोड़ने के बाद से डिप्रेशन के शिकार थे। एक पुलिस अफसर ने हमारे सहयोगी मुंबई मिरर को बताया, 'पिछले तीन महीने से शिंदे की पत्नी अपनी मां के घर पर रह रही थीं। वह शिंदे को उनकी तीन साल की बेटी से मिलने की इजाजत नहीं दे रही थीं। इससे वह काफी परेशान थे। पिछले कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में चल रहे थे।'









