Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

आज का राशिफल

मेष- आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन दुविधा में रह सकता है। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। छोटे प्रवास का योग है। माता-पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रह सकती है।

वृषभ- शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। वाणी पर संयम रखें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धन खर्च हो सकता है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन- सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी हो सकता है। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी।

कर्क- मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। पारिवारिक कार्यों के लिए धन खर्च हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। सहयोगियों के साथ अनबन हो सकती है।

सिंह- स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, जो कि लाभदायी होगा। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धनप्राप्ति के योग हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

कन्या- तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

तुला- लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मियों की ओर से सहकार कम रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक- नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें।
धनु- भागीदारी से लाभ होगा। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। सम्मान और ख्याति मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में सफलता मिल सकती है।

मकर- नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। विदेश के साथ व्यापार बढेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है।

कुंभ- महिलाएं वाणी पर संयम रखें। यात्रा को यथासंभव टालें। आज आपके विचारों में परिवर्तन आ सकते हैं। आर्थिक मोर्च पर सफलता मिलेगी।संतान विकार हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
मीन- आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के पीछे खर्च होगा। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा। उत्तम भोजन और उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

Spread the love