Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल 25 दिसंबर 2017

मेष – आज आपकी यात्रा लाभप्रद रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है और उनका सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा।

वृषभ – वाणी पर संयम रखें। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। वाहनसुख मिलेगा। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा। किसी पैतृक सम्‍पत्ति से धनलाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा।

मिथुन – मित्रों से लाभ हो सकता है। इस समय किसी के बीच-बचाव से दूर रहें। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं।

कर्क – नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें। शारीरिक तथा मानसिक रुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।

सिंह – सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। उनके साथ प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा।

कन्या – मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी होगी। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

तुला – स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम रखें। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न करें। खर्चों में वृद्धि होगी। अपना कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक– जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। खुद पर सयंम रखें। गुस्से पर काबू रखें। यात्रा पर जाने से बचें। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

धनु – पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे। कार्य के व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

मकर – परिजनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी यात्रा पर जाने से बचें। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। संतानों की चिंता रहेगी। पानी से भय रहेगा। आय में व्‍यवधान एवं खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ – इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज ना करें। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। यात्रा पर जाने के योग हैं।

मीन– गुस्से पर काबू रखें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खुद पर संयम रखें। मानसिक हानि हो सकती है। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।

Spread the love