Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 02 जनवरी 2018

मेष – विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण स्थिति में डाल सकती है। नौकरी-कारोबार में पॉजीटिव वातावरण रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ – नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। यात्रा पर जाने की संभावना है। महत्त्वपूर्ण निर्णय ना लें। जीवनसाथी के साथ मन मुटाव हो सकता है। खुद पर सयंम रखें। गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

मिथुन – आज नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। कार्यभार अधिक रहेगा। दोस्तों से लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव से दूर रहे। तरक्की के अवसर मिल सकते है। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है।

कर्क – मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खुद पर संयम रखें। सरकारी लाभ मिल सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा।

सिंह – पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। विदेश से खुशखबरी मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। कारोबार में विस्तार कर सकेंगे और मुनाफा मिलेगा। आकस्मिक लाभ मिल सकता है।
विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है और उनसे लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी होगी।

तुला – मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। यात्रा पर जाने से बचें। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक– आज आपको वाहनसुख मिल सकता है। व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और लाभ मिल सकता है। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा। वाणी पर संयम रखें। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। किसी पैतृक सम्‍पत्ति से धनलाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

धनु – कारोबार में विस्तार करे पाएंगे। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्य के व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मकर – सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। किसी यात्रा पर जाने से बचें। संतानों की चिंता रहेगी। पानी से भय रहेगा।आय में व्‍यवधान एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ – किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज ना करें। यात्रा पर जाने के योग हैं। इच्‍छा विरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

मीन – आज पति-पत्नी के बीच मनमुटाव व तनाव के प्रसंग बन सकते हैं। मन व्यग्र रहेगा। आय में स्‍थिति में सुधार आना प्रारंभ होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक विचारों का अनुभव कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक विषयों में संभलकर निणर्य लें।

Spread the love