Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 06 जनवरी 2018

मेष- आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें।

वृषभ- आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सावधान ही रहें।

मिथुन- किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाने के योग हैं। अकस्मात का योग है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आंखों में दिक्कत हो सकती है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। रहन-सहन में कष्‍टमय हो सकता है।

कर्क- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे।

सिंह- पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। मन अशांत रहेगा। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी।

कन्या- शारीरिकरुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। बातचीत में संयम बरतें। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है।

तुला- हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाद-विवाद हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक- परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।
धनु- शारीरिकरूप से स्वस्थता और मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार की समस्‍याएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

मकर- भवन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक रुप से भी आपको चिंता परेशान करेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कुंभ- आय में वृद्धि होगी। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। वाणी पर संयम रखें। विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। माता से लाभ होगा। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मीन- कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। मन अशांत रहेगा। यात्रा के योग हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भाई-बंधुओ के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Spread the love