Monday, September 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 07 जनवरी 2018

मेष – आज अपनी सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। वाणी पर संयम बरतें। किसी से वाद-विवाद से बचें। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे।

वृषभ – आज आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। नौकरी में साथियों का सहयोग तो मिलेगा। आज स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सावधान ही रहें।

मिथुन – आज आय कम और खर्च अधिक होगा। अकस्मात का योग है।परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन में कष्‍टमय हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं।

कर्क – आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा।

सिंह – नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। मन अशांत रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी।

कन्या – बातचीत में संयत रहें। मित्रों से भेंट हो सकती है। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शारीरिकरुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा।तुला – गुस्से और वाणी पर संयम रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। वाद-विवाद हो सकता है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक – आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज का दिन मनोरंजन का दिन है। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन मे मनमुटाव हो सकता है।

धनु – घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकता है। शारीरिकरूप से स्वस्थता और मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार की समस्‍याएं बढ़ेंगी। आलस्‍य में वृद्धि होगी।

मकर – संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। शारीरिक रुप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।मानसिक रुप से भी आपको चिंता परेशान करेगी।

कुंभ – माता से लाभ होगा। विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सामाजिक रुप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। आय में वृद्धि होगी।

मीन- व्‍यवहारिकता में कमी आएगी। यात्रा के योग हैं। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। मन अशांत रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

Spread the love