Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पांच घंटे पहले पैदा हुआ था बच्चा, महिला चुराकर भागी

ठाणे
ठाणे शहर के सिविल अस्पताल में जन्म के कुछ घंटे बाद ही एक नवजात शिशु के चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया है। शिशु की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर तत्काल शिशु को तलाश करने की मांग की है। इस वारदात से अस्पताल में प्रसूति के लिए भर्ती महिलाओं और उनके परिजन में भी डर का माहौल बन गया है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था संदेह के घेरे में आ गई है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन करने पर पता चला है कि किसी अज्ञात महिला ने अस्पताल से नवजात शिशु को चुराया है। अस्पताल ने घटना की शिकायत ठाणे नगर पुलिस से की है। वरिष्ठ निरीक्षक धर्माधिकारी के मार्गदर्शन में मामले की छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *