Saturday, November 7metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

जन्मदिन पर खेला मौत का खेल

पालघर

जिले के तलासरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अच्छाड गांव के पास स्थित मैंगो रिसॉर्ट में वापी से जन्मदिन मनाने आए दो लोगों ने शराब के नशे में एक साथी युवक को फिल्मी स्टाइल में कार से कुचलकर मार डाला और फरार हो गए।पुलिस के अनुसार, आरोपियों में एक युवक और एक युवती शामिल है, जो फरार हैं। सोमवार को पूजा यादव का जन्मदिन था। जन्मदिन पर वापी, वलसाड से उसके कुछ दोस्त आए थे। जन्मदिन की पार्टी अच्छाड गांव के पास स्थित मैंगो रिसॉर्ट में चल रही थी। युवकों ने जमकर शराब पी। नशे में कुछ युवक आपस में झगड़ने लगे। कुछ लोगों ने मामला शांत करने की कोशिस की, लेकिन मामला बढ़ गया। रात में वापी निवासी हेमंत महेंद्र सिंह वोरा, प्रतिक कांति भाई पटेल व परमजीत सिंह एक कार में बैठकर वापी की तरफ चल दिए। वलसाड निवासी निमेश तन्ना और अराधना गुप्ता ने होंडा कार से उनका पीछा किया। अच्छाड गांव के पास सह्याद्री होटल के पास निमेश ने अपनी कार से हेमंत वोरा की कार को पीछे से जोरदार ठोकर मारी। फिर आगे जाकर कार रिवर्स कर उनकी कार को दोबारा टक्कर मारी। चपेट में आने से एक बाइक सवार भी घायल हो गया। खैर, निमेश यहीं नहीं रुका। वह अपनी कार से वोरा की कार को लगातार टक्कर मारता रहा। इससे वोरा की कार का दरवाजा खुल गया और उसमें से प्रतिक कांति भाई पटेल नीचे गिर गया। उसके गिरते ही निमेश ने उप पर कार चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद से निमेश और अराधना फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *