Saturday, November 7metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

कोहरे के बाद अब मंगलवार को बूंदाबांदी वाली ठंड की संभावना

लखनऊ, आज मौसम का मिजाज लोगों के लिए राहत भरा रहा। सुबह करीब दस बजे से ही सूर्यदेव प्रकट हो गए। इसका नतीजा यह रहा कि दिन के तापमान में खासा इजाफा हुआ। लोगों ने दिन भर धूप का आनंद लिया और ठंड से काफी राहत रही, हालांकि अभी सुबह व शाम को ठंड बनी रहेगी। इस बदलाव में लोग खुली धूप का खूब मजा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार मौसम एक बार फिर करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बदली व बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि दूसरे ही दिन से मौसम सामान्य हो जाएगा।गौरतलब है गत तीन दिनों से ठंड से राहत है। दिन में अच्छी धूप निकल रही है। आज अच्छी धूप की वजह से पूरे उत्तर प्रदेश के उद्यान भी गुलजार रहे। गार्डेन, पार्कों और नदी तटों पर लोगों का जमावड़ा रहा। दिन भर लोग धूप का आनंद लेते रहे। लोगों ने घर की छतों व बागीचों में भी धूप का आनंद लिया। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो दिनों तक तो धूप निकलेगी, लेकिन मंगलवार से मौसम में तब्दीली आएगी। मंगलवार व बुधवार को बदली छाने की संभावना है, जिससे मंगलवार से दिन में भी ठंड बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *