Saturday, November 7metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्रियों में भीषण आग, 9 की मौत

दिल्ली
राजधानी के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को 3 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक आग से 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हैं। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने आग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक आग पटाखा, प्लास्टिक और कार्पेट फैक्ट्रियों में लगी है।आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं और मौके पर दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौजूद हैं। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। बवाना इंडस्ट्रियल एरिया कनॉट प्लेस से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर है। और ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *