Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 04 फरवरी 2018

मेष – पार्टनर को आज अपने दिल की बात बोल पाएंगे। सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास इंसान आ सकता है। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चलेगी। प्रेमी से अपनी बात मनवाने की कोशिश ना करें। अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है।

वृषभ – आपकी कोई बात पार्टनर को परेशान कर सकती है। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। आज के दिन खुद पर सयंम बरतें। पार्टनर को बाहर घूमाने ले जाएं इससे परेशानी दूर होगी। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है इसलिए सोच-समझकर कुछ बोलें।

मिथुन – आज के दिन किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे है तो आज के दिन आपके लिए अनुकूल होगा। आपकी किसी बात से पार्टनर परेशान हो सकता है। सोच-समझकर ही कुछ बोले। पार्टनर के साथ बहस करने से बचें।

कर्क – आज के दिन आपकी लव लाइफ में मुश्किलें आ सकती है। आज आपका प्रेमी कुछ दिनों के लिए आपसे दूर चला जाएगा। मानसिक तनाव हो सकता है। आज के दिन पार्टनर की कमी महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा।

सिंह – पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आज के दिन का भरपूर आनंद ले पाएंगे। आज के दिन आपके लिए अच्छा होगा। बाहर घूमने जाएं तो सज-धज के जाएं। किसी से आपकी मुलाकात हो सकती है और वह आपका जीवनसाथी बन सकता है।

कन्या – पार्टनर के साथ हुए झगड़े से आज बोझिल महसूस करेंगे। संबंधों के सुधारने का प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चलेगी।

बिना तोड़े फोड़े वास्तु दोषों का निवारण

तुला – आज के दिन इन संदेशों को इग्नोर करें और पढ़ाई करें। प्रेमी की तरफ से प्यार भरे संदेश मिलने की वजह से छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। शादी का प्रपोजल मिल सकता है। पार्टनर को समय नहीं देने से वह नाराज हो सकता है।

वृश्चिक – आज पार्टनर से मुलाकात होगी लेकिन बाहर घूमने का प्लान नहीं बन पाएगा। आज आपको शादी के लिए प्रपोजल मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है। अगर किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है।

धनु – आज आपको जीवनसाथी मिल सकता है। पार्टनर पर भरोसा बनाए रखना बेहतर होगा। प्रेम संबंध शुरू करने के लिए आज का दिन ठीक होगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा। भावनाओं में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लव लाइफ में किसी तरह का डर नहीं रहेगा।

मकर – आप अपने साथी की जरूरतों का खास ध्यान रखेंगे। आज के दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। यदि अपने पार्टनर को घर वालों से मिलाना चाहते हैं तो आज का दिन उचित होगा। इस हफ्ते शारीरिक सुख के मामलों में आप स्वार्थी भी हो सकते हैं। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाएंगे।

कुंभ – पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे। प्रेम संबंधों का बनाए रखने के लिए कुछ बातें इग्नोर करनी पड़ेगी। पार्टनर को अपनी इच्छाओं और भावनाओं में बांधने की कोशिश न करें। आज आपकी बातचीत से विपरित लिंग के लोग प्रभावित होंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है। वाणी पर संयम रखें।

मीन – पार्टनर से सुख मिलेगा। धन अधिक खर्च होगा। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है। आज के दिन दोस्ती रिश्ते में बदल सकती है। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप सफल होगी।

Spread the love