Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 09 फरवरी 2018

मेष- पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। इससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आज आपकी अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। अपनी इच्छाओं को अपने तक सीमत रखें, पार्टनर पर थोपने से रिश्ते खराब हो सकते हैं।

वृषभ- पार्टनर को लेकर किसी के साथ विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में किसी भी तरह का कोई बड़ा फैसला ना लें। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

मिथुन- पार्टनर को खुश करने के लिए उपहार दिया जा सकता है। खर्चे बढ़ने से, आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज के दिन आपकी लव लाइफ में अच्छा तालमेल रहेगा। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है।

कर्क- आज सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग बना रहेगा। पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

सिंह- जीवनसाथी से सोच-समझकर मजाक करें। पत्नी के साथ मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज आपके प्रेमी के साथ रिश्तें मधुर होंगे। आज शुरू होने वाली रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चलेगी। पार्टनर की कुछ बातें इग्नोर करनी होंगी।

कन्या- अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। आज प्रेम संबंधों को सुधारने का प्रयास करें, आपको सफलता मिल सकती है। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

तुला- आज पति-पत्नी के बीच तालमेल ठीक रहेगा। पार्टनर से आपको खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक- आज लव लाइफ को लेकर कोई बड़ा फैसला ना लें। आज किसी कारण से मानसिक तनाव हो सकता है। पार्टनर को लेकर मन में नकारात्मक ख्याल आ सकते हैं। आज के दिन शुरू हुई पार्टनरशिप लंबे समय तक चल सकती है। दांपत्य जीवन मे तालमेल रहेगा।

धनु- पति-पत्नी में अपनी बात मनावाने को लेकर बहस या विवाद जैसी स्थिति भी बन सकती है। कोई बाहरी व्यक्ति जिंदगी में दखल दे सकता है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर होने की संभावना है।

मकर- किसी काम से शहर से बाहर जा सकते है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। पति-पत्नी के बीच परिवार को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ- लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आप किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं।

मीन- पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आ सकती है। लव लाइफ से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है।

Spread the love