Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, फरवरी 15, 2018

मेष- मीठा खाने के प्रति रुझान बढ़ेगा, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। खुद पर संयम बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

मिथुन- धन खर्च हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतानों के साथ मतभेद या उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा।

कर्क- मन अशांत रहेगा। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। विचारों में नकारात्कता रहेगी। मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। क्रोध पर संयम रखना पड़ेगा।
सिंह- मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्चों बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखें।

कन्या- परिवार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। शारीरिक और मानसिकरुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

तुला- कार्य में संभलकर आगे बढना होगा। मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। मन में प्रसन्नता का अभाव रहेगा। माता का स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते हैं।

धनु- शारीरिक और मानसिकरुप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। क्रोध करने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आलस्‍य में वृद्धि होगी। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आध्यात्मिकता का आनंद बना रहेगा।
मकर- आध्यात्मिकता आज शांतिदायी सिद्ध होगी। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ- मानसिक शांति रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकता है। बातचीत में संयत बरतें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन- वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। संतान को कष्‍ट होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। अकस्मात और गलतफहमी से दूर रहें। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लें। संतान को कष्‍ट होगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी।

Spread the love