Saturday, September 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 18 फरवरी 2018

मेष – धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहकार मिलेगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी।

वृषभ – यात्रा-प्रवास करने से बचें। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। संतानों के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मित्रों से भेंट हो सकती है।

मिथुन – आज का दिन अच्छा होगा। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। आज आपको मान-सम्मान मिल सकता है। कारोबार संबंधी यात्रा पर जा सकेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा। धन लाभ के संयोग है। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है।

कर्क – घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। भाग्य की वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी।

सिंह – आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तनाव हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें। खुद पर संयम रखें।

कन्या – जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। निद्रा का अभाव रहेगा। अपने किसी से मनमुटाव हो सकता है। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मानसिक तनाव रहेगा। पानी से संभलकर रहें। मानहानि होने की संभावना है।
तुला – आज आपको संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी तथा उनसे लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

वृश्चिक – स्वास्थ्य अच्छा होने से आपका मन कार्यों में अच्छा लगेगा। आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही उत्साह व उर्जा अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता से लाभ होने के संकेत हैं।

धनु – धन लाभ के योग हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों से भेंट हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में मुनाफा हो सकता है।

मकर – हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। विश्वासघात मिल सकता है। किसी यात्रा पर जाने से बचें। नया काम करने से बचें। गुस्सा पर काबू रखें। धन हानि के योग हैं।

कुंभ– कारोबार के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। घर की साज-सज्जा में फेरबदली करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन– मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मानसिक तनाव अधिक होने से सेहत भी खराब हो सकती है। कारोबार में नुकसान से मन में घबराहट रहेगी। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। मित्रों से मुलाकात कर घूमने का प्लान बनाएंगे।

Spread the love