Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल 24 फरवरी 2018

मेष राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले मे आप विदेश भी जा सकते है। आज आपके बच्चे आपको कोई गुड न्युज दे सकते है। जिससे आप खुद को गर्व महसूस करोगे। राजनीतिक से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सीनियर नेता आपके कामों की तारीफ कर सकते है। लवमेट आज अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। पूरा दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

वृष राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। अचानक से आज आपके घर पर पुराने रिश्तेदार आ सकते है। बिजनेस को बड़ी डील मिलने के कारण आज आपके घर पर छोटी- सी पार्टी हो सकती है। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते है। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते है। आपके जुनियर आपसे काम सिखना पसन्द करेंगे। लवमेट वालों के रिश्तों में आज दरार पड़ सकती है, लेकिन जल्दी ही सब नोर्मल हो जाएगा। केले के पेड़ की पूजा करें।
मिथुन राशि
आज का दिन आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आज आप किसी एन.जी.ओ को पूरा सपोर्ट करोगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। आज लवमेट के साथ बाहर के मौसम का लुफ्त उठाओगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। आज आप कोई नया व्यापार शुरु कर सकते है। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। गाय को रोटी खिलाने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

कर्क राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते है। आज आप किसी नए व्यापार की योजना भी बनाएंगे। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बाहर लॉग ट्रीप का प्लान बन सकता है। जिससे आपका मन फ्रेश हो जाएगा। संगीत में रुझान वालों को आज किसी फिल्म में गाने का ऑफर मिल सकता है। दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। गणेश जी को लड्डु बना कर भोग लगाएं
तुला राशि
आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के ऑर्किटेक के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज आपकी उलझने कम हो सकती है। जरुरतमंद को भोजन कराने से मन को शांति मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है। तिल के लड्डु दान कर सकते है।
धनु राशि
आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा। आज आपके व्यापार को कोई बड़ी डील मिल सकती है। जिससे आपके व्यापार को दो गुना फायदा हो सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हो। जिससे आपका मन खुशनुमा रहेगा। लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर में छोटी सी पार्टी हो सकती है। पूरा समय परिवार वालों के साथ ही बितेगा। अनाथआलय में भोजन और कपड़ा दान करें।

मकर राशि
अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड- डाउन करने में आपको परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा रहेगा। उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। चिड़ियों को दान खिलाएं।
कुंभ राशि
आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तर पहुचाने में मदद करेंगे। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपको थोड़ी अधिक परेशानी हो सकती है। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेंगे। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले काफी बढ़िया रहेगा। व्यापारियों को आज का दिन सामान्य रहेगा। शाम के समय घर के चौखट पर दीप जलाएं।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जिसके साथ आप बाहर घुमने जा सकते है। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके मन मे व्यापार को लेकर नए-नए विचार आ सकते है। पूरा दिन खुशियों भरा रहेगा । गायत्री मंत्र का जाप करें

Spread the love