Saturday, October 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

विशेषज्ञों ने पहली बार फिल्माया मौत के बढ़ते कदम

मृत्यु एक प्रक्रिया है, जिससे धरती पर मौजूद किसी भी जीव के लिए असंभव है। दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने इस प्राकृतिक प्रक्रिया को समझने के लिए कई तरह के शोध किए हैं। हाल ही में एक और शोध किया गया जिसका उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया है। यह पहली बार है, जब किसी मृत हो रहे शरीर का वीडियो वैज्ञानिकों ने रिकॉर्ड किया है। खास बात यह है कि यह वीडियो किसी इनसान का नहीं एक कीड़े का है।

यह शोध यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में किया गया है। इस प्रयोग के दौरान विशेषज्ञ यह देखना चाहते थे कि मृत्यु किस तरह धरती के अलग-अलग जीवों को अपनी आगोश में लेती है। मनुष्यों में मृत्यु की वैज्ञानिक प्रक्रिया को रिगर मॉर्टिस कहते हैं। विशेषज्ञों ने राउंड वॉर्म या गोल कृमि पर रिगर मॉर्टिस का प्रभाव देखा। उन्होंने देखा कि रिगर मॉर्टिस इस कीड़े को जीवित रहते अपनी चपेट में ले लेती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस अध्ययन से मनुष्यों में उम्र संबंधित मौतों के बारे में वैज्ञानिक जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि मनुष्यों में हृदय धड़कना बंद कर दे या मस्तिष्क काम करना बंद हो जाए तो उस अवस्था को मृत्यु कहा जाता है। मगर इसकी शुरुआत काफी पहले से हो जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में कोशिकाओं की मृत्यु पर अब तक कई शोध किए गए हैं। मगर एक जीव की मृत्यु कैसे होती है, क्या होता है उस दौरान और कब इसकी शुरुआत होती है, यह परीक्षण पहली बार किया है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि मृत्यु के पूरे शरीर को अपनी आगोश में लेने की प्रक्रिया को सेल्यूलर नेक्रोसिस कहत हैं। इसकी शुरुआत मांसपेशियों से होती है और कोशिकाएं इसकी जानकारी कैलशियम का स्राव करके देती हैं। इससे हाईपरकॉन्ट्रैक्शन होता है और उसके बाद रिगर मॉर्टिस।

Spread the love