Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

गैंगरेप के आरोपियों की पुलिस ने निकाली शहर भर में परेड। आक्रोशित महिलाओं ने बरसाए थप्पड़, आरोपियों से कराई उठक-बैठक।

भोपाल
भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र में एक युवती ने अपहरण के बाद गैंगरेप का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने ऐक्शन दिखाते हुए आनन-फानन में चारों आरोपियों को धर दबोचा। यही नहीं, पुलिस ने आरोपियों को पूरे शहर में घुमाया। इस घटना से आक्रोशित महिलाओं ने गैंगरेप के मामले में पकड़े गए युवकों पर थप्पड़ भी बरसाए और उनसे उठक-बैठक भी लगवाई। इस पूरी वारदात का खुलासा करते हुए एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि इस घटना में एक आरोपी ने युवती से संपर्क करने के लिए उसी की दोस्त का सहारा लिया था। भोपाल के एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया, ‘सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात में शामिल एक आरोपी ने पीड़ित लड़की से संपर्क करने के लिए उसकी दोस्त का सहारा लिया था। वारदात से पहले बातचीत के लिए पीड़ित लड़की को एक जगह पर बुलाया गया। इसके बाद मुख्य आरोपी लड़की को अपने साथ एक दोस्त के घर लेकर पहुंचा। आरोपी ने अपने दोस्तों को भी उसी जगह बुला लिया जहां पर वह लड़की के साथ मौजूद था। फिर चारों लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बीच सड़क गैंगरेप के आरोपियों को पड़े थप्पड़
गैंगरेप के मामले में आरोपी चारों युवकों को पकड़कर पुलिस ने पूरे शहर में घुमाया। यही नहीं, इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने आरोपियों पर थप्पड़ भी बरसाए और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के मामले में आरोपी युवकों से उठक-बैठक भी कराई गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *