Monday, September 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

जब पत्नी हो गर्भवती तो कमरे में भूलकर भी न रखें ये चीजें, एक भी हो तो तुरंत हटा दें

जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसका खास ख्याल रखा जाता है। परिवार का हर सदस्य उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाता है कि प्रेग्नेंट महिला को मानसिक रूप से कोई परेशानी न हो, उसे खुशनुमा माहौल दिया जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान यदि महिला को कोई परेशानी होती है तो उसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी हो सकता है।

उज्जैन के ज्योतिषी पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, गर्भवती महिला के कमरे में कुछ चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। ये चीजें निगेटिव असर उत्पन्न करती हैं, इसका असर गर्भवती महिला की मानसिक स्थिति पर भी हो सकता है। इसलिए ऐसी चीजों को प्रेग्नेंट महिला के कमरे से तुरंत हटा देना चाहिए। ये चीजें इस प्रकार हैं- 1 . प्रेग्नेंट महिला के कमरे में कोई भी हिंसक तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।
2. गर्भवती महिला के कमरे में कोई नुकीली चीज में नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसी चीजें नेगेटिविटी उत्पन्न करती हैं।
3. डरावनी किताबें या मन विचलित करने वाला साहित्य भी गर्भवती महिला के कमरे में नहीं रखना चाहिए।
4. नेगेटिविटी फैलाने वाले फोटो जैसे- डूबती नाव, युद्ध की तस्वीर या इस तरह के शोपीस भी प्रेग्नेंट महिला के कमरे में न रखें।
ये चीजें रख सकते हैं
1. गर्भवती महिला के कमरे में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की तस्वीर जरूर लगाना चाहिए।
2. नन्हे-मुन्ने बच्चों की तस्वीर प्रेग्नेंट महिला के कमरे में लगाना अच्छा रहता है।
3. संभव हो तो प्रेग्नेंट महिला के कमरे में हल्के रंग के पेंट करवाना चाहिए। जिससे की मन शांत रहे।

Spread the love