Friday, October 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 19 अप्रैल 2018

मेष- आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। पति पत्नी घूमने जा सकते हैं। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मानसिक शांति रहेगी।

वृषभ- हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। गुस्से और वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन- मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है।

कर्क- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। आकस्मिक धन मिलेगा।

सिंह- पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जॉब में स्थान परिवर्तन की संभावना है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आज दोस्तों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा।

कन्या- वाणी पर संयम बरतें। किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे।
तुला- आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है।नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

वृश्चिक- किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाने के योग हैं। अकस्मात का योग है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। रहन-सहन में कष्‍टमय हो सकता है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है।

धनु- आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से होंगे। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी। वाणी पर संयम रखें। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

मकर- संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शारीरिक रुप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रुप से भी आपको चिंता परेशान करेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ- आलस्‍य में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आर्थिक निवेश करने से पहले सोच विचार कर लें। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

मीन- सामाजिक रुप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मानसिक शांति मिलेगी। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। कार्यों पूरे होंगे खर्चों में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओ के साथ संबंधों में निकटता आएगी।

Spread the love