Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

25 जून राशिफल 2018

मेष -नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। थोड़ा सावधान रहें। किसी भी काम में अति करने से बचें। किसी काम या विचार के कारण ऑफिस में परेशानी बढ़ सकती है। बॉस या अधिकारी आज आपसे किसी बात पर नाराज भी हो सकते हैं। साथ काम करने वाले कुछ लोग भी आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। इसके लिए खुद को तैयार रखें। आपका खर्चा बढ़ सकता है। आत्मविश्वास भी डगमग हो सकता है। एलर्जी से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। नींद की कमी और सिरदर्द भी हो सकता है।
क्या करें -धन लाभ की कामना से गणेश मंदिर के दरवाजे पर पीले चावल रखें।

वृष -बिजनेस के लिए समय सामान्य हो सकता है। कोई बड़ा और जरूरी काम सफलता से निपट सकता है। अपनी बात से दूसरों को सहमत कराने में भी आप पूरी तरह सफल हो सकते हैं। प्रेमी, दोस्त, जीवनसाथी हर परिस्थिति में आपका साथ देंगे। कहीं से रिश्तों की बात भी चल सकती है। सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और कारोबार की गलतफहमी खत्म हो सकती है। उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। साथ काम करने वाले लोगों और अधिकारियों और से संबंध अच्छे हो सकते हैं।
क्या करें -अंकुरित अनाज खाएं।

मिथुन -भविष्य के लिए कोई खास योजना बन सकती है। आप अपनी सोच का दायरा बढ़ा सकते हैं। बड़े नजरिए के साथ आप अच्छा महसूस करेंगे। आप हर स्थिति में समझौते का मन बनाकर रखें और विवादों को बातचीत से निपटाने की कोशिश करें। नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। माता-पिता से पूरा सहयोग भी मिलेगा। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। कई लोगों से मुलाकात के भी योग बन रहे हैं। कोई प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। अपने दिल की बात बताने के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। आप पार्टनर से दिल की बातें शेयर करेंगे। इससे आपको भावनात्मक संतुष्टि मिल सकती है।
क्या करें -पानी में गुलाब के फूल की पत्तियां डाल कर नहाएं।

कर्क – किस्मत का साथ मिल सकता है। एक्स्ट्रा पैसा कमाने के मौके मिलेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पुराने दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। आज आप परेशानियों से निपटने में सफल रहेंगे। बिजनेस में अच्छी-खासी सफलता मिल सकती है। महत्वपूर्ण और बड़े लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आज आप ज्यादा बोलने के मूड में रहेंगे। विपरीत लिंग वालों से संबंधों में सुधार होने के योग हैं। आपका मूड रोमांटिक हो सकता है।परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
क्या न करें -आज कोई खट्टी चीज न खाएं।

सिंह – गोचर कुंडली में चौथी राशि में चंद्रमा होने से आपको पूरे दिन संभलकर रहना होगा। खरीददारी करते समय आपका खर्चा बढ़ सकता है। एक टेंशन खत्म होगा, तो दूसरा शुरू हो सकता है। परिवार, ऑफिस और बिजनेस में किसी से अनबन होने की संभावना है। वाहन से सावधान रहें। दुर्घटना जैसी स्थिति बन सकती है। सोचे हुए काम पूरे होने में समय लग सकता है। पैसा और किसी तरह का कागजी काम उलझ सकता है। साथ के लोगों की तरक्की देखकर जलन हो सकती है। आपकी ही कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है। जीवनसाथी से अनबन होने के योग हैं। पुरानी बातों में उलझने से बचें। छोटी-छोटी गलतियों को इग्नोर करें।
क्या करें -काजू खाएं।

कन्या -नौकरी-धंधा आपके लिए अनुकूल रहेगा। निवेश करने और नई नौकरी की बात के लिए समय अच्छा है। गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में चंद्रमा होने से आज आप एक्टिव रहेंगे। एक के बाद एक काम निपटते जाएंगे। बिजनेस या कार्यक्षेत्र में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। नौकरी-धंधे में प्रगति के योग हैं। किसी को अपनी बात समझाने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। कठिन समस्या सुलझ सकती है। अधूरा काम निपटाने से फायदा हो सकता है। नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है। रोजमर्रा के काम आसानी से निपट सकते हैं। कुछ खास मामलों में नतीजे मिलने तक धैर्य रखें। परिवार के साथ समय बीतेगा। पारिवारिक जीवन की समस्या निपट सकती है।
क्या करें -खाना खाने से पहले 5 निवाले गाय के लिए निकालें।

तुला -नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय हो सकता है। बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप खास मामलों में फैसले लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। पैसों के कई मामले आज निपट सकते हैं। काम-धंधे में सफलता मिल सकती है। सामूहिक ढंग से किए जाने वाले कामकाज के लिए दिन अच्छा है। आराम का मौका भी आपको मिल सकता है। जहां तक हो सके, मददगार, विनम्र और सहयोगपूर्ण रहें। अपने पैसों से जुड़े कागजों की जांच कर लें। कामकाज से संतुष्ट हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। धन लाभ के योग बनेंगे। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
क्या करें -पिस्ता खाएं।

वृश्चिक -बिजनेस के लिए भी दिन ठीक है। कामकाज और दुनियादारी से जुड़े मामलों में सफल हो सकते हैं। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कई तरह के काम आपको संभालने पड़ सकते हैं। कुछ न कुछ नया करने की इच्छा हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। किसी काम में आपको थोड़ी-सी कोशिश में ही सफलता मिल सकती है। दूसरों की मदद के मौके मिलेंगे। बिजनेस में फायदा हो सकता है। नए मौके मिलने के योग बन रहे हैं। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। संतान की तरफ से अच्छी खबर या संकेत मिल सकते हैं। लव पार्टनर से सहयोग मिल सकता है। विवाहित लोगों को एक-दूसरे की मदद मिल सकती है। ज्यादातर काम आसानी से पूरे होने की उम्मीद है। परिवार के बड़े और साेचे हुए काम पूरे होंगे।
क्या करें -चावल में शक्कर मिलाकर गाय को खिलाएं।

धनु -नौकरीपेशा लोगों को खास फायदा नहीं मिल सकेगा। गोचर कुंडली के बारहवें भाव का चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है। कुछ कामों में थोड़ा ज्यादा पैसा भी खर्च करना पड़ सकता है। आज आपकी सेविंग में से भी कुछ पैसा खत्म हो सकता है। किसी काम के लिए मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है या कहीं पैसा लगाना पड़ सकता है। टेंशन और फालतू खर्चा बढ़ने के योग हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, संभलकर रहें। आपकी दिनचर्या भी डिस्टर्ब हो सकती है।
क्या करें -किसी ब्राह्मण को तले हुए आलू खिलाएं।

मकर -बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। दिन अच्छा हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। कम मेहनत का फल भी ज्यादा मिल सकता है। आप जो भी फैसले करेंगे उनका असर लंबे समय तक रहेगा। अपना नजरिया सही रखेंगे तो हर समस्या से निपटने में सफल हो सकते हैं। खुद पर भी भरोसा रखें। कैसी भी स्थिति बने, धीरे-धीरे सब आपके फेवर में हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। नौकरी की परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों से मदद मिलने के योग हैं।
क्या करें -अपने पर्स या पैसे रखने के स्थान पर हल्दी और केसर मिलाकर छिटें।

कुंभ -बिजनेस के लिए समय अच्छा है। सोच-समझकर निवेश करें। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही कोई बड़ा काम करें। आज आप जितना सोचेंगे और मेहनत करेंगे, उतने ही आपके काम बनेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। कुछ काम से कंपनी या आपकी बिजनेस फर्म को बड़ा फायदा हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। आप अपने व्यवहार और कोशिशों से दूसरों के साथ जितना तालमेल बनाकर चलेंगे, उतने ही सफल हो जाएंगे। लेखन, कला, चिकित्सा, कानून क्षेत्रों के लोग खासतौर पर सफल हो सकते हैं। पैसों से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। कोई पुराना दोस्त भी मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
क्या करें -सिर और पैर के पंजों में थोड़ा-सा तेल लगाएं।

मीन -आर्थिक स्थिति आपके अनुकूल हो सकती है। बिजनेस के लिए समय अच्छा हो सकता है। दिन अच्छा हो सकता है। जीवन के लगभग हर पहलू को लेकर आपकी सोच सकारात्मक हो सकती है। पैसों का कोई मामला है, तो वह सुलझ सकता है। करियर में आपके साथ कुछ अच्छा होने के भी योग बन रहे हैं। अपने से जुड़े हर पहलू पर विचार करें। दूसरों के साथ मिलकर कोई काम करना पड़ सकता है। ऑफिस में अधिकारियों का मूड ध्यान में रखकर कोई भी काम करें। आप फायदे में रहेंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
क्या करें -व्हीकल धुलवाए और ऑयलिंग करें।

Spread the love