Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

28 जून का राशिफल 2018

मेष (Aries) – धन लाभ होने की संभावना बन रही है। काम ज्यादा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। कुछ उलझनें सुलझ सकती हैं। मेष राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। योजनाओं पर पूरी कोशिश से काम करेंगे और खुद की मेहनत से खुश रहेंगे। नौकरी में आगे बढ़ने की कोशिश करें। आप आसपास के लोगों से अपनी टेंशन शेयर करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दे सकते हैं। परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। कोई पुराना दोस्त भी मिल सकता है। उससे बातें हो सकती हैं। भूमि-भवन और वाहन की परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों से सहयोग मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चल सकता है। महत्वपूर्ण कागज संभालकर रखें।
वृषभ (Taurus) – बिजनेस में उतार-चढ़ाव के संकेत मिल सकते हैं। पैसा उधार देने से भी बचें। आप किसी से प्रतियोगिता न करें। किसी से उलझने या बहस के चक्कर में पड़ गए तो नुकसान हो सकता है। परिवार की चिंता भी रहेगी। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में रहेगा तो परेशानियां आ सकती हैं। कुछ ज्यादा ही व्यस्तता भरा समय हो सकता है। अधिकारियों की खुशामद करने और उनकी हां में हां मिलाने से बचें। आप दुखी भी हो सकते हैं। अचानक नुकसान होने के योग बन रहे हैं। खर्चा और बढ़ सकता है। मनोबल में भी कमी आने की संभावना है। सुख-सुविधा की कमी भी महसूस हो सकती है।
मिथुन (Gemini) – कंजूसी का भाव भी रहेगा। मन में उथल-पुथल हो सकती है। कुछ मामलो में गुस्से पर कंट्रोल नहीं करेंगे तो परेशानी भी बढ़ सकती है। अविवाहित लोग सावधान रहें। नया रिश्ता तय न करें। सरकारी मामले भी उलझ सकते हैं। किसी काम को जबरदस्ती पूरा करने की कोशिश में नुकसान भी हो सकता है। लोगों से अनबन हो सकती है। पैसों से जुड़े किसी मामले पर जीवनसाथी से कुछ मतभेद भी हो सकते हैं। अपना गुस्सा दूसरों पर निकालने से बचें। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। पति-पत्नी में भी विवाद हो सकता है।
कर्क (Cancer) – वाहन चलाते वक्त सावधानी न रखी तो चोट लग सकती है। कामकाज में कुछ ज्यादा ही उलझनें हो सकती हैं। रूटीन कामों में बदलाव होने से थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। दोस्त और परिवार के लोग रूठ सकते हैं। किस्मत का साथ भी कुछ कम ही मिल पाएगा। महत्वपूर्ण काम करने से बचें। फालतू भाग-दौड़ भी होने के योग बन रहे हैं।
पैसों से जुड़ी हर स्थिति पर पूरा ध्यान दें। आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां हो सकती है। छोटे बच्चों की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। मौसम में बदलाव होने से शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है।
सिंह (Leo) – लेन-देन सावधानी से करें। उधार लेन-देन से बचने की कोशिश करें। किसी बात को लेकर लगातार तनाव भी हो सकता है। फालतू दिखावा करने से बचें। किसी भी तरह का कर्जा न लें। खरीददारी या बिजनेस के सौदों में भी कर्ज को लेकर सावधान रहें। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से बचें। जिम्मेदारियों और भाग-दौड़ के कारण अपने मन के काम नहीं कर पाएंगे। अपने से बड़े लोगों से अनबन या मनमुटाव होने के योग बन रहे हैं। कोई बात कहने में सावधानी रखनी होगी। आज आपकी बातों का गलत मतलब भी निकाला जा सकता है। पुराने दुश्मनों का भी सामना करना पड़ सकता है।
कन्या (Virgo) – प्रोफेशनल लाइफ अच्छी हो सकती है। नया वाहन भी आज आप खरीद सकते हैं। कामकाज के लिहाज से दिन भर चहल-पहल रहेगी। आपके कामकाज की जांच हो सकती है। अपने साथ काम करने वाले लोगों और अन्य लोगों से तालमेल बना कर चलेंगे। इससे आपको फायदा हो सकता है। आपके रोजमर्रा के कामकाज भी समय पर पूरे हो सकते हैं। पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलने के योग हैं। निजी और पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें। प्रेमी, संतान और करीबी लोगों के प्रति आपका व्यवहार ज्यादा ही पजेसिव हो सकता हैं। पार्टनरशिप के ऑफर भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी से तालमेल रहेगा। छिटपुट धार्मिक काम निपटा लेंगे।
तुला (Libra) – छोटी-मोटी चोट लगने की संभावना है। संभलकर रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। दोस्तों पर खर्चा बढ़ सकता है। एक्स्ट्रा काम करने की कोशिश करेंगे, तो थकान हो सकती है। खुद के साथ जबरदस्ती करेंगे तो नुकसान हो सकता है। कोई नया प्रयोग करने के लिए दिन ठीक नहीं है। आलस्य न करें। दूसरों के कामों में दखल देने से धन हानि हो सकती है। किसी से फालतू ही उलझने से बड़ा विवाद हो सकता है। किसी बात का डर भी बना रहेगा। आसपास या साथ के कुछ लोग आखिरी वक्त पर मदद करने में पीछे हट सकते हैं। दूसरों के भरोसे काम शुरू न करें।
वृश्चिक (Scorpio) – रोजमर्रा के काम से धन लाभ के योग हैं। पार्टनर की भी मदद मिल सकती है। बार-बार नए विचार आएंगे। अपने दायरे के लोगों से जुड़ने की कोशिश करें। पैसों के उलझे मामलों को सुलझाने पर ध्यान दें। कामकाज में मन लगेगा। परिवार में सुख-शांति हो सकती है। पारिवारिक कामों में मन भी लग सकता है। शुभ कामों पर ध्यान देंगे। लेन-देन के काम आज ही पूरे कर लें। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। कोई पुरानी बात भी याद आ सकती है, जो आपके संबंध और मधुर कर देगी। लवर या लाइफ पार्टनर के साथ समय बीतेगा।
धनु (Sagittarius) – निवेश के मामले में सावधान रहें। आज आपको अपनी इमेज की भी टेंशन हो सकती है। इस वजह से आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। आज आप ज्यादा संवेदनशील न रहें। पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। पैसों के मामले में एक्स्ट्रा सावधानी रखें। कोई कर्जा चुकाना हो या किश्त भरनी हो तो उसे लेकर लापरवाही भी हो सकती है। पैसों के मामलों को लेकर किसी के साथ विवाद भी हो सकता है। आपके दुश्मन भी सक्रिय रहेंगे। किसी के भरोसे रहने से आपके खास काम भी अधूरे रह सकते हैं।
मकर (Capricorn) – वाणी पर कंट्रोल करें। ऑफिस में विवाद हो सकते हैं। सावधान रहें। समय थोड़ा नेगेटिव हो सकता है। समय पर सहयोग नहीं मिलने से मूड भी खराब होने के योग बन रहे हैं। आपके कामों में कई तरह की रुकावटें आने के भी योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़े मामलों पर विवाद हो सकता है। किसी के साथ पैसों के महत्वपूर्ण एग्रीमेंट में सावधानी रखें। आप थोड़े मूडी भी हो सकते हैं। इसका नेगेटिव असर भी आपके खास रिश्तों पर भी हो सकता है। बात-बात पर गुस्सा करने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। हो सकता है, आपको दोस्तों और भाइयों का सहयोग नहीं मिले। वाहन से भी चोट लग सकती है। सावधान रहें। आप बातों -बातों में अपनी कमजोरी भी किसी के सामने जाहिर कर सकते हैं। किसी से बदला लेने की भावना भी आपके मन में रहेगी।
कुंभ (Aquarius) – मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन उसका फायदा भी आपको मिलेगा। इससे आपकी ही उन्नति हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को जॉब मिलने की संभावना बन रही है। काम का बोझ और परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आपका साहस और आत्मविश्वास बढ़ सकता है। अपनी बात रखने और तर्क देने में आप सफल हो सकते हैं। कोई परिचित व्यक्ति आपकी परेशानी दूर कर सकता है। काम-धंधा भी संतोषजनक रहेगा। मूड भी अच्छा हो जाएगा। इनकम में आ रही रुकावटें खत्म होने के योग बन रहे हैं। नौकरी मिलने से लेकर प्रमोशन तक कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। कोई भी फैसला सोच-समझ कर ही लें।
मीन (Pisces) – बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। बिजनेस अच्छा चलेगा। मेहनत का नतीजा भी आपके ही फेवर में रहेगा। आत्मविश्वास रखें। जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप भावुक कम और व्यावहारिक ज्यादा हो सकते हैं। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। कई तरह की जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती है। अपनी व्यावहारिकता से आपको सफलता मिलने के योग हैं। मन में किसी तरह की उत्सुकता भी रहेगी। आपका रवैया दूसरों के लिए उदारता भरा हो सकता है। सोचे हुए काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस और नौकरी के सोचे हुए कुछ काम पूरे होने से खुशी मिल सकती है। वाहन खरीदने का भी मूड बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिल सकती हैं। संतान की उन्नति से खुशी बढ़ेगी।

Spread the love