Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल 30 जून 2018

मेष – कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना हो सकता है। किसी चलते हुए काम में आप अपनी पूरी ताकत भी लगा सकते हैं। बड़े लोग आपसे खुश हो सकते हैं। आप नए तरीके से काम करने की कोशिश करेंगे। शांति और समझौते का मन बनाकर घर-परिवार के मामले सुलझा सकते हैं। प्रेमी आपसे नाराज है, तो उसे भी मना लेंगे। शांति से काम लें कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आवास संबंधी समस्या सुलझ सकती है। बिजनेस के कामकाज से बाहर जाना पड़ सकता है।

क्या करें – आटे की गोलियां बना कर नदी या तालाब में डालें।

वृष – सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आपके सामने जोखिम भरे काम भी हो सकते हैं। पैसा कमाने के लिए थोड़ा जोखिम ले सकते हैं। आज थोड़ी परेशानियां आपके साथ जरूर रहेंगी। बात कहने में सावधानी रखें। कई लोगों को आपकी बात समझ में नहीं आएगी। आज आप खर्चे से भी परेशान हो सकते हैं। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

क्या करें – 5 लोंग लाल कपड़े में बांध कर अपने साथ रखें।

मिथुन – कोई आपसे उधार पैसा मांग सकता है। नहीं चाहते हुए भी आपको देना पड़ेगा। किसी नतीजे पर पहुंचने से बचें। वर्क प्लेस पर सावधान रहना होगा। सुस्ती का माहौल भी बन सकता है, लेकिन आप दूसरों के जीवन में ज्यादा तांक-झांक न करें तो ही अच्छा है। आज किसी की मदद करने की कोशिश करेंगे, लेकिन खुद परेशान हो सकते हैं। विवादों से भी दूर रहें। मामूली शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या करें – सूजी का हलवा खाएं।

कर्क – करियर में कुछ नया करने के मौके आज आपको मिल सकते हैं। वर्तमान नौकरी से आप संतुष्ट हैं, तो इसमें आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। आपको छोटा-मोटा इनाम भी मिल सकता है। कई तरह की स्थितियां जल्दी ही अपने आप सुलझ सकती हैं। मन में चल रही बेचैनी पर कंट्रोल करने में सफल हो सकते हैं। नए बिजनेस में हाथ डालने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आज आप विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकते हैं।

क्या करें – हरे कपड़े में मूंग रखकर गणेश मंदिर में दान दें।

सिंह – बार-बार आपकी एकाग्रता भी भंग हो सकती है। थोड़ी भाग-दौड़ रहेगी और परेशानियां आ सकती है। जिस काम में हाथ डालने के लिए मन में हिचकिचाहट हो रही है, उसे फिलहाल छोड़ ही दें। बेचैनी और अधीरता से भी बनी रहेगी। संतान के कामों से कष्ट हो सकता है। जहां तक हो सके, हर समय धैर्य रखें। अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। आलस्य और थकान से भी परेशान हो सकते हैं।

क्या करें – फालतू पानी न बहाएं। पीने के लिए गिलास में उतना ही पानी लें जितनी जरूरत हो।

कन्या – कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। कोई चूक भी हो सकती है। कुछ खास काम करने के लिए आप बहुत बेचैनी महसूस कर सकते हैं। पैसों को लेकर फालतू जोखिम न लें। आज आप जो खर्चा करना चाहते हैं उससे कुछ लोगों को परेशानी हो सकती हैं। मनमर्जी करेंगे, तो तनाव जरूर बढ़ सकता सकता है। दुश्मनों की संख्या बढ़ सकती है। कर्जा भी लेना पड़ सकता है। आवास संबंधी समस्या हो सकती है। आज अपनी सेहत पर ध्यान दें। पुराने रोग उभर सकते हैं। पेट भी खराब हो सकता है।

क्या करें – पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।

तुला – ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद होने की संभावना बन रही है। बिजनेस के कुछ खास मामले सावधानी से निपटाएं। आप अपनी बात कहने में संकोच कर सकते हैं। कड़वी या जरूरत से ज्यादा बात कहने से सावधान रहें। किसी व्यक्ति या समूह के साथ अपने संबंधों को लेकर आपको टेंशन हो सकती है। ऑफिस में काम करने वाले लोग आपको किसी विवाद में उलझाने की कोशिश भी कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें। निजी जीवन में कुछ कठिन स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों के कुछ मामलों को लेकर आपके मन में किसी तरह का कोई शक भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। हर मामले पर थोड़ी सावधानी से काम करें। आप खुद अपना मूड खराब कर सकते हैं।

क्या करें – गणेश जी को दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।

वृश्चिक – बिजनेस और नौकरी में कुछ अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। सफलता मिलेगी बस अपनी कोशिश न छोड़ें। अचानक मोड़ लेने वाले किसी घटनाक्रम को लेकर घबराएं नहीं। मन में जो भी बात है, वह कहने की इच्छा होगी। खुद को व्यस्त रखें। कामकाज भी ज्यादा रहेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई बिजनेस या पार्टटाइम काम भी शुरू कर सकते हैं। आज शुरू किया गया पार्टटाइम काम कुछ दिनों बाद बढ़ सकता है, आप उसे ही अपना मुख्य काम बना सकते हैं। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। कामकाज बढ़ाने की योजनाएं बन सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं।

क्या करें – सफेद फूल सफेद कपड़े में बांधकर अपने साथ रखें।

धनु – परिवार के काम और अपने शौक पूरे करने में आप व्यस्त रहेंगे। दूसरों की मदद करने के मौके भी मिल सकते हैं। ऐसे किसी भी काम में आपको सफलता मिलने के पूरे योग हैं, जिसमें दूसरों को सलाह देनी होती हो। परिवार के सदस्यों से भी मदद मिल सकती है। किसी समस्या को फौरन सुलझाने की कोशिश करेंगे। आप उसमें कुछ हद तक सफल भी हो जाएंगे। आपकी सेविंग बढ़ सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। आपकी लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। सुख मिलेगा।

क्या करें – किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को 1 सिक्का दें।

मकर – कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं मिल सकती हैं। नया काम शुरू करने की तैयारी हो सकती है। बुजुर्गों की सेवा या उनकी मदद करें। कार्यक्षेत्र में आप काफी सफल हो सकते हैं। कामकाज से जुड़ी कोई बात किसी खास व्यक्ति से शेयर कर सकते हैं। रोजमर्रा के काम भी समय से पूरे होंगे। बिजनेस में फायदा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में भी समय अच्छा है। सोचे हुए ज्यादातर काम समय पर पूरे होने के योग बन रहे हैं। आसपास के लोगों की मदद से कामकाज समय से पूरे हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर हो सकते हैं। कोई ऐसा काम भी हो जाएगा जिससे मानसिक तनाव कम होगा।

क्या करें – पपीता खाएं।

कुंभ – परिवार के लोग या छोटे बच्चे आपसे खर्चा करवा सकते हैं। कामकाज में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपके मुंह से कड़वे शब्द निकल सकते हैं। परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों या हालातों के कारण आज आप थक सकते हैं। कर्जा भी लेना पड़ सकता है। आज आप थोड़े सावधान रहें। नौकरी या कारोबार से जुड़ी किसी बात को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में थोड़ा सावधान रहना होगा। प्रेमी की भावनाओं को बिना बोले ही समझने की कोशिश करेंगे।

क्या करें – काले तिल दान दें।

मीन – पैसों के मामलों में जहां तक हो सके, पूरी तरह व्यावहारिक ही रहें। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से अलग कहीं कुछ करने के मौके आपको मिल सकते हैं। आज आप प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करें। साहस के दम पर आप अपने काम निपटा सकते हैं। साथ काम करने वालों के प्रति आप बेहद उदार भी हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें। लव लाइफ ठीक-ठीक ही रहेगी।

क्या करें – बालों में थोड़ा-सा काजल लगा लें।

Spread the love