Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

1 जुलाई, राशिफल 2018

मेष – नौकरी और बिजनेस में सावधान रहें। एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस में साथ काम करने वाले और बड़े लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होने के योग हैं। कुछ नया भी सीख सकते हैं। आपके विचारों को भी महत्व दिया सकता है। कोई दोस्त या साथ काम करने वाला आज कन्फ्यूज हो सकता है। खास लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आप काफी बिजी हो सकते हैं। पुरानी बातों भी आपको याद आएंगी। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे कर सकते हैं। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं। नींद की कमी हो सकती है। सिर दर्द या पेट खराब हो सकता है।
क्या करें – कौवों को हल्दी वाली रोटी खिलाएं।
आगे पढ़ें वृष से मीन तक का राशिफल –
वृष – निवेश सोच समझकर करें। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। हर काम को धैर्य और समझदारी से निपटाने की कोशिश करें। इस राशि के कुछ लोग रोजगार की तलाश में रहेंगे। आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। लोगों की नजर आप पर रहेगी। जमीन-जायदाद में रुचि बढ़ सकती है। प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के मामले में संभलकर रहें। सेहत के मामले में भी दिन ठीक-ठीक रहेगा।
क्या करें – बंदरों को मीठी पूड़ी खिलाएं।
मिथुन – खर्चा ज्यादा होने के योग हैं। उतार-चढ़ाव वाला दिन हो सकता है। कई तरह के विचार आपके दिमाग में रहेंगे। सोचे हुए काम पूरे होने में समय लग सकता है। आपकी कोई बात दूसरों का दिल दुखा सकती है। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होने से आपको सावधान रहना होगा अचानक खर्चा बढ़ सकता है। कुछ लोग आपके कामों में रुकावटें डालने की कोशिश कर सकते हैं। स्वार्थपूर्ण बातों के कारण कुछ संबंधों में बदलाव के भी योग हैं। बिना जानकारी के कोई बात न कहें। जो भी बोलें सोच-समझकर ही कहें। कामकाज ज्यादा होने के कारण आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
क्या करें – गाय को आटा खिलाएं।
कर्क – रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आपका कारोबार भी बढ़ सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। सफलता मिल सकती है। मन भी प्रसन्न रहेगा। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। आपको थोड़ी सुस्ती भी महसूस होगी। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा हो सकता है। बिजनेस की शुरुआत सुस्त रहेगी। धीरे-धीरे कामकाज में गति आ सकती है। संतान के कामकाज पर नजर रखनी होगी। संतान को समय भी देना पड़ सकता है। बड़े सपने देखेंगे, लेकिन समस्या का समाधान हो जाएगा। उच्च और बौद्धिक वर्ग में सम्मान मिल सकता है।
क्या करें – किन्नरों को पैसे या हरी चूड़ियां दें।
सिंह – बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस में भी थोड़ा फायदा हो सकता है। दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। काम की कोई बात पता चल सकती है। बिगड़े हुए काम और स्थितियों को कोशिश कर के सुधार सकते हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। नए संबंधों से फायदा हो सकता है। दोस्तों से मदद मिलेगी। कामकाज और उसके लिए जरूरी लोगों को समझें। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आ सकती है। प्रेमी या किसी करीबी दोस्त के साथ आपकी बोलचाल लगभग बंद थी, तो आज शुरू हो सकती है। राजनीतिक और सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा हो सकता है।
क्या करें – किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।
कन्या – नए काम और रोजगार के ऑफर मिल सकते हैं। कारोबार में साझेदारों की मदद मिल सकती है। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो जल्दी सफल हो सकते हैं। ऑफिस के कुछ काम निपटाने के लिए आपको अपने रुटीन में भी बदलाव करने पड़ सकते हैं। बिजनेस करने वालों को जितना काम मिलता जाए, उतना ही स्वीकार करते जाएं। एक-एक कर के काम निपटाएं। नए कामकाज की योजना बन सकती है। किसी तरह का निवेश करने के पहले ठीक से चेक कर लें। मेहनत का पूरा फल आपको मिल सकता है। आने वाले दिनों में फायदा होने के योग हैं। आपके कामकाज की क्षमता और बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं।
क्या करें – 40 से 50 साल के किसी ब्राह्मण को अनार दान दें।
तुला – धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। बड़ा निवेश करने से बचें। मानसिक तनाव के कारण कामकाज में मन नहीं लगेगा। जायदाद से जुड़े बड़े फैसले आज न लें। किसी चीज की खरीददारी के लिए आप पर पारिवारिक दबाव बन सकता है। बड़े फैसलों के लिए भी दिन ठीक नहीं है। गोचर कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा होने से अनजाना डर परेशान करेगा। मानसिक तनाव रहेगा। कोई काम शुरू करते समय कई तरह के नेगेटिव विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं। असफलता के साथ ही धन हानि का डर भी हो सकता है। सेहत को लेकर संभलकर रहें। छोटी दुर्घटना या चोट लग सकती है।
क्या करें – अनाथालय या किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान दें।
वृश्चिक – बिजनेस को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। आपके कुछ विचारों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। उन आदतों को सुधारने की कोशिश करें, जो नुकसानदायक हैं। घर-परिवार के कामों पर कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी खास काम को लेकर कन्फ्यूजन या आलस्य रहेगा। कई मामले और काम के बोझ से आप परेशान रहेंगे। पेट और कमर दर्द की संभावना है। चोट भी लग सकती है। संभलकर रहें।
क्या करें – आज सुगंधित तेल का उपयोग न करें।
धनु – कारोबार बढ़ सकता है। अचल संपत्ति से फायदा होने के योग हैं। धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात या फोन पर बात होने के योग बन रहे हैं। बातचीत, इंटरव्यू या सौदेबाजी के लिए दिन अच्छा हो सकता है। दोस्तों और साथियों के दम पर आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। कुछ जिम्मेदारियां आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। पुराने और बड़े लोगों से मुलाकात के याेग हैं। अधूरे काम पूरे होने की संभावना बन रही है। भूमि-संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना आपके सामने आ सकती है। प्रेम संबंधों में सुधार होने के योग हैं।
क्या करें – लाल कपड़े में सिंदूर से स्वस्तिक बनाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
मकर – अचल संपत्ति से भी फायदा होगा। कपड़ा व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। बिजनेस करने वालों को अच्छी प्लानिंग से सफलता मिल सकती है। नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं। कामकाज में जितनी मेहनत करेंगे, उतनी तारीफ और सम्मान भी आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ रखें। इससे आपको फायदा होगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के नए मौके मिल सकते हैं। ध्यान रखें कि नौकरी और निजी जीवन के मामलों में आप जो भी फैसला करेंगे, उसका असर लंबे समय तक हो सकता है। दोस्त आपसे प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी से प्यार से पेश आएंगे।
क्या करें – किसी गरीब को पीली मिठाई दें।
कुंभ – कुछ मामलों में आप मायूस हो सकते हैं। थोड़े स्वार्थी भी हो सकते हैं। किसी कारण से या बेवजह ही आप उदास हो सकते हैं। किसी की अनदेखी का शिकार भी हो सकते हैं। जो चाहते हैं, उसे हासिल करने के लिए आपको थोड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। कामकाज के लिए समय नहीं निकाल सकेंगे। कामकाज सावधानी से निपटाएं। आपको संभलकर रहना होगा। खर्चा बढ़ने के योग हैं। आप किसी काम में कुछ ज्यादा ही बिजी हो सकते हैं। मन पर कंट्रोल रखें। किसी काम के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत भी आपको करनी पड़ सकती है। खुद पर ध्यान दें। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सावधान रहें।
क्या करें – रोटी पर थोड़ा-सा नमक और सरसों का तेल लगाकर कौवों को खिलाएं।
मीन – किस्मत का साथ मिल सकता है। अचानक रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे तो ज्यादातर काम निपट सकते हैं। काम पर बार-बार विचार करने का मौका मिल सकता है। पर्सनल लाइफ भी अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोग नई योजनाएं बना सकते हैं। आगे बढ़ने की कोशिश भी करेंगे। अपने दोस्तों और मददगार लोगों की इज्जत करें। उनको सम्मान दें। किसी दोस्त को गिफ्ट भी दे सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। दोस्तों की मदद से कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ सकती है। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर की ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं।
क्या करें – लोहे की कोई जंग लगी खराब चीज ऑफिस, घर या दुकान से हटा दें।

Spread the love