Saturday, September 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

10 जुलाई2018 राशिफल

मेष (Aries) – प्रॉपर्टी संबंधी समस्या का समाधान हो जाएगा। आज आपकी प्रतिभा से ही आपकी इज्जत बढ़ेगी। ऐसे काम आपको दिए जा सकते हैं, जिन्हें सिर्फ आप ही कर सकते हैं। आज आप कई लोगों और कई तरह के मामलों का सामना कर सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखेंगे तो आगे बढ़ जाएंगे। पैसों का कोई उलझा हुआ मामला है, तो आप उस पर सीधी बात करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। हर जरूरी बात अपने पार्टनर से शेयर करें। टेंशन खत्म होगा, नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। थकान भी दूर हो सकती है।
क्या करें – मुनक्का दाख और चने की दाल विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।

वृषभ (Taurus) – स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें। सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। चोट या दुर्घटना की संभावना है। सिरदर्द भी हो सकता है। मानसिक तनाव या अनजाना डर रहेगा। पार्टनर थोड़ा असुरक्षित महसूस करेगा, लेकिन आप प्रेम संबंधों में अपनी ओर से कोई पहल न करें, दिनचर्या में छोटी-मोटी असावधानी होने से सरल काम कठिन हो सकते हैं। किसी के साथ पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। आज आप अपनी जिद पर न अड़े रहें। गले के रोग हो सकते हैं। बीमारियां भी हो सकती हैं। सावधानी से काम लें।

क्या करें – गुड़-चने खाएं।

मिथुन (Gemini) – बिजनेस संबंधित कानूनी विवाद सामने आ सकते हैं। पुराने लेन-देन और पुराने हिसाब को लेकर तनाव बढ़ सकता है। आज आप अपनी योजनाओं में ज्यादा फेरबदल न करें। दिन व्यस्त और कामकाज भरा रहेगा। छोटे से काम के लिए मेहनत और भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। आप किसी जिम्मेदारी से इनकार कर सकते हैं। आपके साथ कोई समस्या भी हो सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। एकाग्रता में कमी हो सकती है और कुछ काम करने में परेशानियां भी आ सकती हैं। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। कोई बड़ी परेशानी भी हो सकती है।

क्या करें – सेब का जूस पिएं।

कर्क (Cancer) – कार्यस्थल पर कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जो लोग आपका विरोध करने की कोशिश करेंगे वो आपके सामने थोड़े कमजोर हो सकते हैं। इससे आपको अपनी बात पर टिके रहने का मौका मिल जाएगा। आप बहुत से काम निपटाना चाहेंगे। आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी। आपको कोई ऐसा काम या नौकरी मिल सकती है, जो मानसिक तौर पर आपको व्यस्त रखेगी। आपके लिए दिन अच्छा है। परिवार या प्रेमीजनों के साथ कोई अनबन होगी तो उसका समाधान करने का भी अच्छा मौका आपको मिल सकता है। पैसों के मामले में कोई आपको कारगर सलाह दे सकता है। अकाउंट्स संबंधित अपने कागजात आप पहले ही तैयार रखें। सोच समझ कर किए कामों से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

क्या करें – सब्जी का कचरा गाय को खिलाएं।

सिंह (Leo) – आपका कारोबार फायदेमंद रहेगा। नए सौदों से आपको फायदा हो सकता है। कोई राज की बात आपको पता चल सकती है। अपने मन पर भरोसा रखें। सकारात्मक सोच रखें। आप पूरी व्यावहारिकता और समझदारी से अपना काम करें। अपनी वाणी और हाव-भाव पर नियंत्रण रखें। आज आप उधार पैसा भी चुका देंगे। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी के कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। बड़े और खास काम निपटाने की योजना बनेगी। लव और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े बड़े फैसले भी हो सकते हैं। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्यार के इजहार के लिए अच्छा दिन है।

क्या करें – नारियल पानी पिएं।

कन्या (Virgo) – बिजनेस के फैसले सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज बिजनेस या नौकरी में किस्मत के भरोसे किए गए काम अधूरे रह सकते हैं। आप किसी अजीब स्थिति में पड़ जाए तो कुछ भी बोलने के पहले सोच लें। आपको कड़वे सच का अहसास भी हो सकता है। किसी की भी बुराई करने से बचें और किसी भी तरह के षडयंत्र बनाने में हिस्सेदारी न दें। संकट में पड़ सकते हैं। थकान हो सकती है। पुराना दर्द परेशान कर सकता है। खान-पान की अनियमितता के कारण परेशान हो सकते हैं।

क्या करें – तांबे के बर्तन में रखे पानी से चेहरा धोएं।

तुला (Libra) – कारोबार में रुकावटें आ सकती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में बदलाव करने की कोशिश न करें। आप ज्यादा जिद न करें। सोच के अनुसार कुछ कम ही फायदा आपको मिल पाएगा। आज आप किसी से ज्यादा उम्मीद न करें। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ खास कामों में परेशानियां भी आ सकती हैं। कुछ पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है। विवाद भी हो सकता है। आपके राज उजागर भी हो सकते हैं। पेट दर्द रहेगा। भोजन सावधानी से करें।

क्या करें – खाना खाने के बाद सौंफ और इलाइची खाएं।

वृश्चिक (Scorpio) – नौकरी और बिजनेस में आपको मेहनत के हिसाब से फल कम ही मिल पाएगा। जोखिम भरे कामों से बचना चाहिए। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। फालतू बातों में दिमाग न लगाएं। पार्टनर के साथ कोई अनबन हो, तो इसे ज्यादा न बढ़ने दें। पैसों से जुड़ी कोई समस्या भी हो सकती है। सावधानी भी रखनी होगी। किसी भी तरह का कोई नया खर्चा न करें तो ही अच्छा है। रोजमर्रा के कामकाज पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। लव लाइफ में आपको सावधान रहना होगा। प्रेम संबंधों को लेकर विवाद हो सकता है। आपका तनाव भी बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। मानसिक थकान और तनाव हो सकता है। सिर और आंखों में भी दर्द हो सकता है। पाचन शक्ति गड़बड़ा सकती है।

क्या करें – किसी मंदिर में मक्की का आटा दान दें।

धनु (Sagittarius) – बिजनेस बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। अच्छी सफलता मिल सकती है। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। दूर स्थान या वहां के लोगों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। कन्फ्यूजन और गलतफहमियों की स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। कुछ नया करने के मौके भी आपको मिल सकते हैं। सफल होने के कई तरीके भी आपके दिमाग में आ सकते हैं। आज आप पूरी तरह व्यावहारिक और संतुलित रहने की कोशिश करें। इसका असर आपके नजदीकी लोगों पर भी पड़ेगा। बिजनेस के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। पुराना कर्जा उतर सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखद होगा।

क्या करें – टमाटर सूप पिएं या किसी को पिलाएं।

मकर (Capricorn) – नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दिन अच्छा हो सकता है। आप अपने मन की बातें किसी को पता नहीं चलने देंगे। पैसों से जुड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है या किसी मामले में कोई अच्छी खबर भी आपको मिलेगी। धैर्य रखें। अपनी बातों और बातचीत के तरीकों पर कंट्रोल रखना होगा। इससे आपको फायदा होगा। आज आप सोच-समझकर बोलें। अपनी इच्छा से किसी की मदद भी कर सकते हैं। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। उससे फायदा भी होगा।

क्या करें – सिक्के पर चंदन लगाकर किसी मंदिर में चढ़ा दें।

कुंभ (Aquarius) – जॉब और बिजनेस में एक्स्ट्रा मेहनत हो सकती है। अचानक कोई रुकावट या परेशानी आ सकती है। चंद्रमा गोचर कुंडली के चौथे भाव में होने से कुछ मामलों में आप परेशान रहेंगे। धैर्य से खुद पर कंट्रोल करें। आपको अपने सपनों में कुछ फेरबदल भी करना पड़ सकता है। बिजनेस या निवेश का कोई प्रस्ताव है, तो उस पर बहुत सावधानी से विचार करें। ऑफिस में परेशानियों के कारण कामकाज की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। कामकाज को लेकर आपके मन में कोई साफ फैसला नहीं हो पाएगा। कन्फ्यूजन के कारण आप परेशान रहेंगे।

क्या करें – किसी भी तरह का नशा न करें।

मीन (Pisces) – कार्यक्षेत्र के कुछ मामलों में सितारों का साथ नहीं मिल पाएगा। तनाव और दौड़-भाग बढ़ सकती है। दूसरों के साथ तालमेल बना कर चलने में परेशानी हो सकती है। आप कोई भी ऐसी बात न करें, जिससे दूसरों को परेशानी हो। कोई नया इरादा करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी भी मामले पर आखिरी फैसला करने के लिहाज से भी मनोदशा ठीक नहीं है, सावधान रहना होगा। ज्यादा दबाव भी आपको महसूस होगा। कुछ भरोसेमंद लोगों से समय पर मदद नहीं मिल पाने के कारण आप परेशान रहेंगे। सोचे हुए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।

क्या करें – हनुमान मंदिर में गुलाब की माला चढ़ाएं।

Spread the love