Saturday, September 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

12वीं की थर्डजेंडर विद्यार्थी से शादीशुदा ने किया बलात्कार

मुंबई
12वीं में पढ़ने वाली 20 साल की एक थर्डजेंडर ने 35 साल के शादीशुदा व्यक्ति के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। घटना जोन-11 के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन की है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आबा को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
मौसी से मिलने आई थी खुशबू
बांगुर नगर थाने में मौजूद पीड़ित खुशबू (बदला हुआ नाम) ने बताया कि जून में वह गोरेगांव के सुभाष नगर में अपनी मौसी से मिलने आई थी। किसी काम से वह घर के बाहर खड़ी थी। बगल में रहने वाले व्यक्ति का मौसी के घर आना-जाना था। दोनों में हाय-हेलो होने लगी। यहां तक कुछ भी असहज नहीं था। पहचान बढ़ गई, उस व्यक्ति ने 20 जून को खुशबू को अपने घर पर चाय पीने बुलाया। घर ले जाकर उसने कुछ देर बाद घर का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरन शरीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। रात को वहीं अपने ही में सोने के लिए कहा और 21 जून को भी उसे कैद कर रखा। किसी तरह 21 की शाम वह उसके चंगुल से भागने में कामयाब रही। सारी बात मौसी और दोस्तों को बताई। इसके बाद बांगुर नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। आरोपी का नाम सुभाष शिंदे है, जिसे आस-पास के लोग आबा कहते हैं। उसका 13 साल का लड़का है, लेकिन पत्नी-बच्चे साथ नहीं रहते। वह अलग से घर लेकर रहता है।
अनाथ है खुशबू
खुशबू ने बताया कि वह अनाथ है। उसके मां-बाप बचपन में ही गुजर गए थे। उसने पालघर के एक अंग्रेजी स्कूल से 12वीं पास की है। जिसे भी इस घटना की जानकारी हुई, लोगों ने उससे किनारा कर लिया। अब स्कूल वाले भी मदद नहीं कर रहे हैं। उसे हॉस्टल से निकाल दिया गया है। वह आगे भी पढ़ाई करना चाहती है, लेकिन दाखिला लेने में बहुत मुश्किल हो रही है। उसका कोई पहचान पत्र भी नहीं है। इस वजह से उसे कहीं नौकरी भी नहीं मिल रही है। वह कहती है कि अब शायद मजबूरन उसे अपने समुदाय में शामिल होकर नाच-गाना करना पड़ेगा।

Spread the love