Friday, October 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल 28 जुलाई 2018

मेष :- समय शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। शारीरिक और मानसिक मजबूती बनी रहेगी। कामकाज में आपको अवरोधों के बीच से आगे बढ़ना होगा। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें। भाग्यवृद्धि संबंधी अवसर प्राप्त होगा।

वृष :- आज काम का बोझ बढ़ेगा परंतु इसके साथ आर्थिक उन्नति भी होगी। आर्थिक विषयों, निजी संबंधों, दांपत्य जीवन, व्यापारिक संबंध के लिए शुरुआत का समय मध्यम रहेगा

मिथुन :- बैचेनी के कारण आपके शरीर पर विपरीत असर पड़ सकता है। शरीर में कोई भी तकलीफ न होने पर भी आप बैचेन रहेंगे। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बनेगा। निर्णय लेने में असमंजस में रहेंगे।

कर्क :- आज का दिन काम काज के लिए तो अच्छा है लेकिन विद्यार्थी वर्ग का पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगेगा ओर पढ़ा हुआ याद नहीं रहेगा। आज आर्थिक लेनदेन में ध्यान रखें। समय के दौरान आज दूसरे के भरोसे मत बैठें।

सिंह :- आज दांपत्य और सार्वजनिक जीवन में तथा व्यापार से संबंधित गलतफहमी विवाद बढ़ा सकती है। संयम बनाए रखें। इस समय वाहन चलाते समय ध्यान रखें। दुर्घटना हो सकती है।

कन्या :- आज आप को भाग्यवृद्धि से संबंधित अवसर मिलेगा। परंतु किसी चरण में आपकी प्रगति भ्रमक भी साबित हो सकती है। आपको धंधे में गुणवत्ता अथवा रिसर्च पर अधिक खर्च करना पड़ेगा। पिता के भाग्य का साथ कम मिलेगा।

तुला :- दिन शुरुआत में आपके मन पर उदासी के बादल छाये रहेंगे। आपका मन चिंता तनाव से घिरा रहेगा। कामकाज का भार आपको मौसमी बीमारी की तरफ धकेल सकता है।

वृश्चिक :- इस दौरान आपकी नई योजनाएं बनेंगी। आपको कम समय में अधिक काम पूरा करने की तैयारी रखनी होगी। अचानक बदलती स्थिति आपको व्याकुल रखेगी। जीवनसाथी की चिंता सताएगी। अपने स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतें।

धनु :- हर सदस्य का पर्याप्त सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत कर सकेंगे। प्रणय प्रसंग में भी मिलन-मुलाकात का योग बनेगा। आज का दिन कुल मिलाकर उत्तम है l

मकर :- मानसिक अस्वस्थता और बैचेनी महसूस होगी । हालांकि दिन व्यतीत होने के साथ कोई चिंता दूर होती महसूस होगी । सफलता के कारण चित्त प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। आज विशेषकर व्यापारियों को नुकसान होने की संभावना बन रही है।

कुंभ :- वाहन को लेकर विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। पैतृक संपत्ति की समस्याएं भी तनाव का कारण बन सकती हैं। मानसिक चिंता अधिक रहेगी। यश प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय शुरू हो रहा है।

मीन :- आज का दिन काम काज को लेकर के हर तरह से उत्तम है लेकिन खान पान का ध्यान रखे। मित्रो का सहयोग मिलेगा शिक्षा के लिए दिन हर तरह से उत्तम है आपको कार्य करने का उत्साह, उमंग की ऊर्जा प्राप्त होगी।

Spread the love