Sunday, March 29metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

तालिबान के हमलों में 4 महिलाएं सहित 12 लोग मारे गए

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में चार महिलाओं समेत 12 लोग मारे गये जबकि नाटो के हवाई हमले में नौ अफगान पुलिसकर्मियों की जान चली गयी. चार महिलाएं आतंकवादियों एवं सैनिकों के बीच गोलीबारी में मारी गयीं. पश्चिमी फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता नासेर मेहरी ने बताया कि तालिबान ने प्रांत में एक सैन्य चौकी पर हमला किया जिसमें चार सैनिक मारे गये और छह अन्य घायल हुए. सोमवार की देर रात को बाला बुलुक जिले में हमला शुरु हुआ था जो कई घंटे तक चला. मेहरी के अनुसार अफगान हवाई हमले में 19 तालिबान लड़ाके मारे गये और 30 घायल हो गये. पूर्वी लोगार प्रांत में चार महिलाएं मारी गयीं और चार बच्चे घायल हो गये.

Spread the love