Wednesday, March 4metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा आज

मुंबई : भारतीय शेतकरी कामगार पक्ष (शेकाप) की मुंबई इकाई ने महंगाई, भ्रष्टाचार और शिक्षा क्षेत्र में फैली अनियमितताओं के खिलाफ बुधवार को मोर्चा निकालने का ऐलान किया है। शेकाप मुंबई के महासचिव रघुनाथ महाले के मुताबिक मोर्चे की शुरुआत दोपहर 1 बजे होगी। पार्टी के माहिम कॉजवे स्थित कार्यालय से शुरू होकर मोर्चा एस.वी.रोड होते हुए बांद्रा पूर्व में कोर्ट सिग्नल से कला नगर, म्हाडा कार्यालय, एमआयजी क्लब, चेतना कॉलेज, होकर कलेक्टर ऑफिस तक जाएगा। मोर्चे का नेतृत्व विधायक जयंत पाटील, बालाराम पाटील और राजेंद्र कोरडे करेंगे।

Spread the love