Saturday, October 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

लोकल ट्रेन में महिला के सामने हुई अश्लील हरकत, आरोपी ट्रेन से कूद कर हुआ फरार

मुंबई. लोकल ट्रेन में एक महिला के सामने एक युवक ने अश्लील हरकत की और चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। यह पूरी घटना ट्रेन में मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की और पुलिस को दे दी। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर है। ऐसे हुई वारदात: ट्रेन में एक महिला के सामने हुई अश्लील हरकत को रिकॉर्ड करने वाले जितेश सुधीर उतेकर ने बताया कि उन्होंने मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस से पनवेल जाने वाली 2 बजकर 42 मिनट की लोकल ट्रेन पकड़ी थी। मैं लड़कियों के लिए आरक्षित महिला डब्बे के ठीक आगे वाले फर्स्ट क्लास के डब्बे में था। तभी मैंने एक लड़की के चीख की आवाज सुनी। उस डिब्बे में एक 20 वर्षीय युवक भी मौजूद था। वह अपने पैंट की जिप बंद कर रहा था। जब मैंने लड़की से पूछा तो वे जोर-जोर से रोने लगी और कहा,”He is doing something very bad with Me/ इसके बाद मैंने उस लड़के का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
केस दर्ज करवाने के लिए खाने पड़े धक्के: वीडियो बनता देख युवक ने जितेश को धमकाया लेकिन वे नहीं डरे। उन्होंने अगले स्टेशन पर उसे पकड़ने का प्लान बनाया। लेकिन इससे पहले कि ट्रेन मजीद बन्दर स्टेशन पर रूकती लड़के ने छलांग लगाई और फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने महिला को कंप्लेंट करने के लिए कहा लेकिन वे डरी हुई थीं। जिसके बाद जितेश ने वीडियो के आधार पर जीआरपी में शिकायत दर्ज करवाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कई बार धक्के खाने पड़े। आखिरकार मामला सोशल मीडिया में डालने के बाद शुक्रवार को जीआरपी ने इसमें केस दर्ज कर लिया है।

Spread the love