Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

30 सप्ताह के भ्रूण को गिराने के लिए कोर्ट से गुहार

मुंबई : एक महिला ने अपना 30 सप्ताह का गर्भ गिराने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय में गुहार लगाई है। नाशिक की रहने वाली इस महिला का कहना है कि भ्रूण का परीक्षण करने से पता चला है कि भ्रूण में शुरू से ही विकार उत्पन्न हो गए हैं। 33 वर्षीय इस महिला का पांच साल का बेटा है, जिसका डाउंस सिंड्रोम (शरीर में गुणसूत्रीय परिवर्तन) का इलाज चल रहा है।
महिला और उसके पति ने कोर्ट से कहा है कि उसे अपना भ्रूण गिराने की अनुमति दी जाए, क्योंकि वह काफी परेशान है। एक तो उसका बेटा ठीक नहीं है और दूसरा उसका जो भ्रूण है वह भी अविकसित और विकार वाला है। ऐसी दशा में उसे शारीरिक और मानसिक परेशानी हो रही है। उसने अपने वकील कुलदीप निकम के मार्फत कोर्ट से कहा है कि उसे यह भ्रूण गिराकर राहत दी जाए, क्योंकि वह एक गृहिणी है और उसका पति छोटा-मोटा काम करता है। उनका कहना है कि यदि इस बच्चे को जन्म देना पड़ा तो उस पर काफी मानसिक और शारीरिक दबाव होगा और वित्तीय रूप से वह टूट सकते हैं। उनका कहना है कि अपने पहले बच्चे की हालत देखते हुए उन्होंने 11 सितंबर को अपने भ्रूण का परीक्षण कराया तो महिला डॉक्टर ने बयाया कि भ्रूण असामान्य है और उससे उसका दिमाग बिगड़ सकता है।

Spread the love